हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का नाम और डांस तो आपने खूब सुना और देखा होगा, लेकिन क्या इस हरियाणवी डांसर का नाम सुना है। अगर आपको इस हरियाणवी का भी डांस देखना है तो नीचे क्लिक करें...
Pics: सपना चौधरी से कम नहीं इस हरियाणवी डांसर के ठुमके, लोगों ने खूब बरसाए नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के डाबका गांव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा की डांसरों ने जमकर ठुमके लगाए। डांसरों पर जमकर नोट उड़ाए गए। वहीं जब मंत्री कार्यक्रम को संबोधित करने आए तो भीड़ ने उनकी एक नहीं सुनी और डांसरों को नचाने की मांग की। काफी समझाने के बाद भीड़ शांत हुई।
सर्वोदय संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट उर्वशी चौधरी ने डाबका गांव में कार्यक्रम आयोजित कराया। इसमें प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर शामिल होने पहुंचे। भीड़ जमा करने के लिए आयोजकों ने हरियाणा की डांसर मोनिका और शिवानी चौधरी का डांस प्रोग्राम रखा था। जब मोनिका चौधरी ने लैला ओ लैला पर डांस किया तो भीड़ बेकाबू हो गई। लोगों ने डांसरों पर जमकर नोट उड़ाए। भीड़ बेकाबू होते देख पुलिस ने जैसे तैसे उसे शांत किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जब मंच से अपना भाषण देना शुरू किया तो लोगों ने शोर मचा दिया और डांस कराने की मांग की। आखिर में मंत्री को डांसरों के मंच पर ही जाना पड़ा और डांसरों को एक तरफ बिठाकर वहीं से लोगों को संबोधित किया।
देखिए- VIDEO: ओम प्रकाश राजभर के स्वागत में जमकर हुआ 'सपना चौधरी' स्टाइल डांस
कोई मेरी भी सुन लो... 500 किमी से आया हूं
जब भीड़ डांसरों को नचाने की मांग करने लगी तो मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कोई मेरी भी सुन लो...500 किमी से आया हूं। काफी समझाने के बाद भीड़ शांत हुई।