मेरठ करनाल हाइवे पर दबथुवा गांव के निकटएक बाइक सवार को बचाने के चक्कर रोडवेज की लो फ्लोर सिटी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें परिचालक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन यात्री घायल हो गए। बस में करीब 27 लोग सवार थे। सूचना पर सरधना विधायक और डीएम समेत पुलिस प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे।
दर्दनाक हादसा: बस पलटते ही मची चीख पुकार, दो की मौत, 24 घायल, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहटा क्षेत्र के गांव बाड़म निवासी नरेश की पत्नी कमलेश बीमार है। गांव का ही वीशु उसे बाइक पर दबथुवा में डॉक्टर को दिखाने जा रहा था। मेरठ करनाल हाइवे पर दबथुवा के निकट वीशु सड़क पार कर रहा था। इस बीच मेरठ की ओर से तेज गति से आई रोडवेज की लो फ्लोर सिटी बस की बाइक में साइड लग गई। चालक ने बाइक सवारों को तो किसी तरह बचा लिया, लेकिन बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हालांकि बाइक सवार वीशु और कमलेश भी घायल हो गए।
बस के पलटते ही चीख पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीर और खेतों में काम कर रहे लोग बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पर सरधना, कंकरखेड़ा पुलिस के अलावा अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी मंगाकर ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। नीचे दबे लोगों को निकाला गया, लेकिन बस परिचालक सिद्धार्थ (32) पुत्र रेम सिंह निवासी अजंता कालोनी गढ़ रोड मेरठ और दिलशाद (24) पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी बहादुरपुर सरधना की मौत हो गई। दिलशाद भी चालक है। वह भैसाली डिपो में बस ख़ड़ी कर गांव लौट रहा था।
इसके अलावा बस में सवार करीब 24 लोग घायल हो गए। इनमें से नौ की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोग खुद ही सरधना और आसपास के अस्पतालों में चले गए। वहीं डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 7-8 लोग घायल हुए हैं। उधर, दिलशाद के परिजनों ने बचाव कार्य में देरी का आरोप लगाकर जिला अस्पताल में हंगामा किया।
जिला अस्पताल में भर्ती घायल
1 शहनाज (17) पुत्री अशफाक निवासी सरधना कस्बा
2 माजिद (19 ) पुत्र इस्लाम निवासी रियावली नगंला बुढ़ाना
3 मोहसिन (20 ) पुत्र मुक्कमिल निवासी रियावली
4 शाहनवाज (22) पुत्र इरफान निवासी आजाद नगर सरधना
5 जैतून निशां (40) पत्नी इरफ ान निवासी आजाद नगर
6 वीशु (20) पुत्र महेंद्र निवासी बाड़म रोहटा
7 कमलेश (42) पत्नी नरेश पत्नी निवासी बाड़म