फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: स्कूल में खेल रहे छात्रों पर गिरी 12 फुट ऊंची दीवार, एक दर्जन बच्चे घायल

Thu, 15 Mar 2018 08:55 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 15 Mar 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
Baghpat's primary school accident, 12 students injured
प्राइमरी स्कूल में छात्रों के ऊपर दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत जिले में बृहस्पतिवार को एक बड़ी घटना हो गई। दोघट के प्राथमिक विद्यालय संख्या एक दाहा से सटे एक मकान की दीवार स्कूल परिसर में गिर गई। इससे हैंडपंप पर पानी पी रहे और मैदान में खेल रहे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के 12 बच्चे मलबे में दब गए, जबकि करीब 13 बच्चे बाल-बाल बचे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। एंबुलेंस देरी से मौके पर पहुंची।

Baghpat's primary school accident, 12 students injured
मौके पर डीएम पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने घटनास्थल का दौरा किया। प्रधानाध्यापिका ने मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

Baghpat's primary school accident, 12 students injured
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला

गांव दाहा स्थित प्राथमिक स्कूल संख्या एक और आंगनबाड़ी केंद्र दाहा बराबर-बराबर में हैं। स्कूल के परिसर से सटा तहसीम पुत्र नूरे का मकान है। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और गांव के करीब 25 बच्चे मैदान में खेल रहे थे। इनमें कुछ बच्चे हैंडपंप पर पानी पीने चले गए। इस बीच अचानक तहसीम के मकान की चारदीवारी की करीब 12 फुट ऊंची दीवार स्कूल परिसर में गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat's primary school accident, 12 students injured
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला

इस दीवार के मलबे की चपेट में 12 बच्चे आ गए, जबकि अन्य बच्चों की किसी तरह जान बची। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्कूल के शिक्षकों, बच्चों और आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे और मलबे से बच्चों को निकालना शुरू किया। किसी ने फोन कर हादसे की सूचना और एंबुलेंस को दे दी।

विज्ञापन
Baghpat's primary school accident, 12 students injured
अस्पताल में भर्ती बच्चे - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने कहा सूचना देने के बाद भी पुलिस और एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीण निजी वाहनों से बच्चों को लेकर निजी चिकित्सकों के अलावा बिनौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बड़ौत स्थित नर्सिंग होम में पहुंचे। घायल बच्चों में से आठ बच्चे अस्पताल में भर्ती कराए गए, जबकि चार को मामूली चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजन चार बच्चों को अपने घर ले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed