फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: मौत के कुएं में बाइक चलाने वाले बने लुटेरे, ऐसे लोगों को निशाना बनाता था कंजड़ गैंग

Tue, 24 Jan 2023 04:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Jan 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Bike riders became robbers in the well of death
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

कानपुर देहात के कंजड़ गिरोह ने 500 किमी दूर एनसीआर को निशाना बनाते हुए 15 दिन में ताबड़तोड लूट की 10 वारदातों को अंजाम दिया। गिरोह के सदस्यों ने मेरठ में एक ही दिन में तीन वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी पहले मौत के कुएं में बाइक के करतब दिखाते थे। बाद में वे ऐसी वारदात करने लगे। जिससे शहर पुलिस में हड़कंप मच गया था।



 एसओजी व थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें सरगना राहुल, गोलू उर्फ दीपक निवासी तुलसीनगर रसूलाबाद एवं कुलदीप उर्फ लला और रामू निवासी मंगलपुर कानपुर देहात शामिल हैं। वहीं, गिरोह के सदस्य विपिन निवासी पटेलनगर कोतवाली उरई जिला जालौन, किशन निवासी तुलसीनगर और भोला उर्फ मानसिंह निवासी मंगलपुर कानपुर देहात फरार हैं।

यह भी पढ़ें:UP: रामचरितमानस पर टिप्पणी को लेकर आगबबूला हुए भाजपा नेता विनीत शारदा, स्वामी प्रसाद मौर्या को कह डाला कीड़ा

Meerut: Bike riders became robbers in the well of death
बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता की। इसमें बताया कि आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो चाकू, लूटी गई दो चेन, एक चेन टुकड़ो में, 170850 रुपये की नगदी और तीन बाइकें बरामद हुई। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को सेंट्रल मार्केट में ई-ब्लॉक निवासी पीसीएस अधिकारी रामजीलाल की पत्नी कुंती अपनी बेटी के साथ खरीदारी करने गई थीं। बाद में दोनों स्कूटी से घर लौट रही थीं। जैसे ही सेक्टर-2 शास्त्रीनगर के मोड़ पर पहुंचीं तो बाइक सवार दो बदमाशों ने कुंती का पर्स लूट लिया था। करीब एक घंटे बाद ही बुढ़ाना गेट स्थित हनुमान मंदिर के सामने से राखी से सोने की चेन भी लूटी गई। इसके कुछ देर बाद ही आबूलेन पर भी एक महिला से चेन लूटी गई थी। 
 
Meerut: Bike riders became robbers in the well of death
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह ने ही 17 जनवरी को नौचंदी थाना क्षेत्र में ही गढ़ रोड स्थित एक्सिस बैंक से 50 हजार रुपये लेकर जा रहे राकेश निवासी खरखौदा से लूट की थी। इस वारदात में भी बदमाश स्कूटी पर सवार थे। यह घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थीं। एसओजी और थाना पुलिस की टीम ने सरगना समेत गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके तीन साथी अभी फरार हैं। गिरोह के सदस्यों ने कचहरी के पास एक व्यक्ति से 2.61 लाख रुपये की लूट भी कबूल की। उन्होंने बताया कि वह मेरठ से गाजियाबाद ऐसी 10 वारदातों को अंजाम दें चुके है। पहले की पूरे शहर की रेकी फिर घटनाओं को अंजाम दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Bike riders became robbers in the well of death
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala

एसएसपी ने बताया कि गिरोह से जुड़े बदमाश ज्यादातर स्कूटी और बाइक का इस्तेमाल करते हैं। वारदात से पहले कई दिन तक रेकी करते हैं। इस दौरान शहर से बाहर जाने वाले मार्गों को भी देखते हैं। इसके बाद बैंक, मुख्य बाजार और पॉश इलाकों में वारदात को अंजाम देते हैं। वारदात करने के दौरान चेहरे पर नकाब नहीं लगाते हैंं। यह जिस शहर को निशाना बनाते हैं, वहां लगातार वारदात कर लौट जाते हैं। लूट का सारा माल मुखिया के पास भेज दिया जाता है।


 
विज्ञापन
Meerut: Bike riders became robbers in the well of death
पैदल चलने वालों को बनाते थे निशाना - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं-बुजुर्गों और पैदल लोगों को बनाते हैं निशाना
एसएसपी ने बताया कि महिलाओं-बुजुर्गों और पैदल जाने वाले लोगों को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम देते हैं। पकड़े जाने पर नाम-पता गलत बताते हैं। उनके पास से कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed