फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: BJP leader Vineet Sharda, furious over the comment on Ramcharitmanas, called Swami Prasad Maurya a worm

UP: रामचरितमानस पर टिप्पणी को लेकर आगबबूला हुए भाजपा नेता विनीत शारदा, स्वामी प्रसाद मौर्या को कह डाला कीड़ा

Tue, 24 Jan 2023 11:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Jan 2023 11:18 AM IST
सार

रामचरितमानस पर टिप्पणी को लेकर मेरठ में भाजपा नेता विनीत शारदा समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर आगबबूला हो गए। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या कीड़े हैं।

विज्ञापन
UP: BJP leader Vineet Sharda, furious over the comment on Ramcharitmanas, called Swami Prasad Maurya a worm
विनीत शारदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य कीड़े हैं। ये कहना है बीजेपी के फायर ब्रांड नेता विनीत अग्रवाल शारदा का। मेरठ में बीजेपी नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को कीड़ा कहते हुए कहा कि ऐसे कीड़े को किसी भी राजनीतिक पार्टी को लेना ही नहीं चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के अंदर संस्कार नहीं है। यही नहीं बीजेपी नेता ने उन्हें पाकिस्तान भेजने की बात तक कह डाली। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे कीड़े को भारत से निकाल देना चाहिए। इनके डीएनए में खोट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Ram Rahim: पैरोल पर आए गुरमीत राम रहीम ने बरनावा डेरे में तलवार से काटा केक, फोटो वायरल

विनीत शारदा ने कहा कि किसी धर्म के प्रति ऐसे बोलने का अधिकार किसी को नहीं है। शारदा ने कहा कि बीजेपी ने तो ऐसे कीड़े को पहले ही निकाल दिया था। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का दिमागी संतुलन खराब हो गया है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम पूरे संसार के रचयिता हैं। उनके खिलाफ गलत बोलने वाले व्यक्तियों पर कठोर से कठोर सजा देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म के लिए ऐसा बोलने वाले के साथ ऐसी सजा होनी चाहिए कि सात पुश्ते याद रखें। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू हैं भी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed