फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनकी भाई के कारण बहन के लिए काल बनीं अठारह कुत्तों की रोटियां, ये था पूरा मामला

Tue, 15 Dec 2020 03:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Dec 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
Man killed her sister for not making roti for Eighteen pet Dogs in Meerut
आरोपी भाई व उसका घर - फोटो : अमर उजाला

कड़कड़ाती ठंड में 18 कुत्तों की रोटियां सेंकना कोई आसान काम नहीं था, लेकिन मेरठ के गंगानगर की रहने वाली 25 वर्षीय पारुल को शायद ही इस बात का अंदाजा हो कि ये रोटियां ही उसकी मौत का कारण बन जाएंगी। रोटियां न बनाने की सजा उसे अपनी जिंदगी देकर चुकानी पड़ेगी। उसका अपना ही खून उसकी जान ले लेगा। सोमवार को सनकी भाई ने पारुल को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

Man killed her sister for not making roti for Eighteen pet Dogs in Meerut
आरोपी भाई दाएं - फोटो : अमर उजाला

गंगानगर स्थित कैलाश वाटिका में आशीष पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह कंस्ट्रक्शन के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करता है। आशीष ने 18 देशी कुत्ते भी पाले हुए हैं। उनके खाने की व्यवस्था वह खुद और उसके घरवाले ही करते हैं। सोमवार को आशीष ने बहन पारुल से कुत्तों के लिए रोटियां बनाने को कहा, लेकिन बहन ने रोटियां बनाने से मना कर दिया। इस पर भाई बहन में विवाद हो गया।

Man killed her sister for not making roti for Eighteen pet Dogs in Meerut
युवती का घर - फोटो : अमर उजाला

विवाद इतना बढ़ गया कि आशीष ने पिस्टल बहन के सिर पर सटाकर गोली चला दी। इसके बाद भी आशीष नहीं रुका और बहन के सीने में ताबड़तोड़ गोलियां उतार दीं। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर दौड़े। वहां बेटी पारुल जमीन पर बेहोश पड़ी थी तो बेटा आशीष हाथ में पिस्टल लिए खड़ा हंस रहा था। यह देखकर परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Man killed her sister for not making roti for Eighteen pet Dogs in Meerut
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

परिजन कुछ करते इससे पहले ही हत्यारोपी भाई ने पुलिस को फोन मिला दिया और सूचना दी कि उसने अपनी बहन को मार डाला है उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Man killed her sister for not making roti for Eighteen pet Dogs in Meerut
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद युवती पारुल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर भावनपुर रघुराज सिंह का कहना है कि आशीष ने पांच साल पहले अपने दोस्त से तमंचा खरीदना बताया है। वारदात के बाद पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। परिजनों का कहना है कि आशीष मानसिक रोगी है। उसके भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed