फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हत्या: कलाई पर राखी बंधवाकर जिसे दिया रक्षा का वचन, जरा सी बात पर उसी बहन के सीने में उतारी ताबड़तोड़ गोलियां

Tue, 15 Dec 2020 01:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Dec 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
Meerut man killed his sister for not cooking food for Dogs, arrested
आरोपी भाई दाएं - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के गंगानगर में रहने वाली 25 वर्षीय पारुल ने शायद ही यह कभी सोचा होगा कि वह रक्षाबंधन पर हर साल जिस भाई की कलाई पर राखी बांधकर उससे रक्षा का वचन लेती है वही भाई एक दिन उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा। सोमवार रात कुत्तों की रोटी न बनाने के मामूली विवाद के बाद उसके भाई ने उसे बेरहमी से मार डाला। आगे पढ़ें, आखिर कैसे कुत्तों के लिए हुआ रिश्तों का कत्ल


 
Meerut man killed his sister for not cooking food for Dogs, arrested
युवती का घर - फोटो : अमर उजाला

गंगानगर स्थित कैलाश वाटिका में कुत्तों के लिए रोटी न बनाने  के मामूली विवाद में एक युवक ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी भाई ने खुद ही पुलिस को सूचना देकर आत्मसमर्पण कर दिया।



 
Meerut man killed his sister for not cooking food for Dogs, arrested
आरोपी भाई - फोटो : अमर उजाला

कैलाश वाटिका में आशीष पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह कंस्ट्रक्शन के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलर का भी काम करता है। आशीष कुत्ते भी पालता है। पुलिस के अनुसार आशीष ने अपनी बहन पारुल (25) से कुत्तों की रोटी बनाने के लिए कहा, जिस पर पारुल ने इंकार कर दिया। इस बात पर भाई-बहन में विवाद हो गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut man killed his sister for not cooking food for Dogs, arrested
आरोपी भाई व उसका घर - फोटो : अमर उजाला

विवाद के चलते आशीष ने पिस्टल से बहन पारुल को पहले सिर में और दूसरी सीने में गोली मार दी। पारुल की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर पारुल की मां व आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, वहां देखा तो पारुल का शव जमीन पर पड़ा था।


 
विज्ञापन
Meerut man killed his sister for not cooking food for Dogs, arrested
आरोपी भाई व विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बहन पारुल की हत्या का आशीष को पछतावा नहीं था। वह वारदात करने के बाद भी हंसता रहा। पुलिस के अनुसार आशीष ने 18 देसी कुत्ते पाल रखे थे, जिनको दोनों समय खाना खिलाता था। उन्हीं कुत्तों के लिए खाना न बनाने को लेकर हैवान बने आशीष ने बहन को मार डाला।

 
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed