फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मी अंदाज में Live मुठभेड़, जांबाज अफसर ने बदमाश को मारी गोली, देखें तस्वीरें

Fri, 12 Jan 2018 11:46 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 12 Jan 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
Live encounter in film genre, the officer shot the crook, see photos
दिनदहाड़े मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में दिन का करीब 11:30 बजे का वक्त। शहर के व्यस्त ईदगाह नाला रोड पर लाल रंग की बाइक पर सवार दो बदमाशों का पुलिस पीछा कर रही थी। बाइक पर पीछे बैठा बदमाश सरेआम पिस्टल लहराकर पब्लिक और पुलिस को डरा रहा था।

Live encounter in film genre, the officer shot the crook, see photos
दिनदहाड़े मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

वहीं धांय धांय के बीच फिल्मी अंदाज में घेराबंदी हुई और एक बदमाश के पैर में गोली लगी तो दूसरा मौका पाकर फरार हो गया। कई लोग बोले रील के बजाय रीयल लाइफ में पहली बार मुठभेड़ देखी।

पढ़ें : वेस्ट यूपी में दूसरे दिन भी एनकाउंटर, STF ने 50 हजार के इनामी को मारी गोली

मुझ पर किया हमला

Live encounter in film genre, the officer shot the crook, see photos
दिनदहाड़े मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

वहाब नाम के मिस्त्री ने बताया कि वह ईदगाह चौराहा पार कर रहा था तो बदमाशों की बाइक तेजी से आई। वो उनके रास्ते में आ गया। बदमाशों के पीछे पुलिस लगी थी। एक बदमाश ने उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी कनपटी पर तमंचे की बट मारी। जख्मी होने पर वह डरकर पास ही एक होटल में घुस गया। बाद में मुठभेड़ का पता चलने पर थाने जाकर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश ने मुझे धमकाया

Live encounter in film genre, the officer shot the crook, see photos
दिनदहाड़े मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

सलीम नाम के रिक्शा चालक ने बताया कि बाइक पर पीछे बैठा बदमाश पिस्टल लहरा रहा था। वो सड़क और गली में चल रहे लोगों की ओर पिस्टल करके रास्ता छोड़ने को धमका रहा था। उसने घबराकर रिक्शा साइड में कर ली। एक ई-रिक्शा चालक के अनुसार मुठभेड़ के दौरान गोलियां चलीं तो रिक्शा में बैठी दो महिलाएं घबरा गई।

विज्ञापन

रास्ता भटक गए थे 

Live encounter in film genre, the officer shot the crook, see photos
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

बदमाश इस दौरान रास्ता भटक गए थे। आसपास के लोगों ने बताया कि बदमाश सड़क पार करके नाले की तरफ से भागना चाहते थे। लेकिन वे उस रास्ते की तरफ मुड़ गए जो बंद था। तभी वे पुलिस से घिर गए और एक बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा। एक युवक ने बताया कि गोली लगने के बाद भी बदमाश ने भागने की कोशिश की थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed