फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्खास्त होनी चाहिए हरियाणा सरकार, किसानों पर हमला करने वाले पुलिसकर्मियों पर दर्ज हो मुकदमा: टिकैत  

Sat, 28 Nov 2020 08:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Nov 2020 08:09 PM IST
सार

  • टोल प्लाजा से 18 घंटे बाद दिल्ली कूच करते समय बोले भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत
  • किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओं को जिले की सीमा पार कराने के दौरान अलर्ट रहा पुलिस-प्रशासन

विज्ञापन
Haryana government should be sacked, policemen who attacked farmers should be lodged says BKU rakesh tikait
rakesh tikait - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शनिवार को मेरठ से दिल्ली कूच करते हुए कहा कि पंजाब व हरियाणा के किसानों पर हमला करने वाले पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। यहीं नही हरियाणा सरकार भी बर्खास्त होनी चाहिए। नेशनल हाईवे से होकर दिल्ली जा रहे किसानों पर हमला करने वाली पुलिस ने गुंडों की तरह व्यवहार कर वर्दी का दम किसानों पर आजमाया।


 
Haryana government should be sacked, policemen who attacked farmers should be lodged says BKU rakesh tikait
bhakiyu protest - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू और किसानों ने शुक्रवार को पांच घंटे हाईवे जाम कर देर शाम भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर डेरा डाल लिया था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे राकेश टिकैत की अगुवाई में मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, सहारनपुर के किसान और कार्यकर्ताओं का काफिला ट्रैक्टर ट्रॉलियों से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस दौरान टिकैत ने हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
 
Haryana government should be sacked, policemen who attacked farmers should be lodged says BKU rakesh tikait
bhakiyu protest - फोटो : अमर उजाला
टिकैत ने कहा कि दिल्ली कूच कर रहे पंजाब व हरियाणा के किसानों पर हरियाणा पुलिस ने लाठीचार्ज व पानी की बौछार कर रोकने का प्रयास किया। नेशनल हाईवे केंद्र के अधीन आता है। हरियाणा पुलिस को हाईवे बंद कर किसानों को रोकने का कौन सा अधिकार था। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए सड़क पर गड्ढे खोदे गए। यह पुलिस की गुंडागर्दी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana government should be sacked, policemen who attacked farmers should be lodged says BKU rakesh tikait
farmers - फोटो : अमर उजाला
कहा कि कृषि कानून किसानों की बर्बादी वाला कानून है। इससे किसानों को तो नुकसान होगा ही साथ ही जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। खरीदारी व स्टॉक में छूट दिए जाने के कारण बड़े व्यापारी फसल खरीदकर स्टॉक लगा लेंगे और बाजार से माल खत्म होने के बाद कालाबाजारी कर अपनी जेबे भरेंगे। इस कानून से जनता की जेब पर भी असर पड़ने वाला है।
 
विज्ञापन
Haryana government should be sacked, policemen who attacked farmers should be lodged says BKU rakesh tikait
bhakiyu protest - फोटो : अमर उजाला
काफिला गुजरने के बाद जाम से जूझा हाईवे
किसानों को मेरठ की सीमा पार कराने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। काफिला जब टोल प्लाजा से निकला तो ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए आगे पुलिस बल चल रहा था। हाईवे पर एक और किसान थे तो दूसरी तरफ ट्रैफिक चल रहा था। इस बीच कई जगह जाम की समस्या बनी।

परतापुर बाईपास स्थित बिगबाइट पर भाकियू नेता विजयपाल घोपला समर्थकों के साथ काफिले में शामिल हो गए। मोहिउद्दीनपुर से काफिला निकलने के बाद परतापुर तिराहे से कादराबाद तक भीषण जाम लग गया। गलत दिशा से आने वाले वाहनों के कारण जाम और बढ़ गया। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर जाम पर काबू पाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed