फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशी के वक्त टूट पड़ी आफत, दुल्हन की विदाई से पहले बिगड़ी 40 बरातियों की हालत, तस्वीरें

Sat, 28 Nov 2020 12:41 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 28 Nov 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Many people admitted in hospital after food poisoning in sardhana of Meerut
बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सरधना क्षेत्र के गांव भामौरी में शुक्रवार को एक परिवार पर शादी की खुशियों के दौरान आफत टूट पड़ी। समारोह में खाना खाने के बाद अचानक से कई दर्जन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-

Many people admitted in hospital after food poisoning in sardhana of Meerut
जानकारी लेते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

देवबंद के गांव शहद माजरा से बरात आई थी। इसमें शाम को बरातियों को भोजन कराया गया। इसके पश्चात दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान कई लोगों को उल्टी एवं दस्त की शिकायत हुई। उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, एसडीएम अस्पताल पहुंचे और मरीजों की जानकारी ली।

Many people admitted in hospital after food poisoning in sardhana of Meerut
जानकारी लेते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

भामौरी गांव निवासी रवींद्र पुत्र टीका की पुत्री राधा की शुक्रवार को शहद माजरा से बरात आई। बरात को खाना खिलाया गया। इसके कुछ समय बाद लोगों को उल्टी एवं दस्त की शिकायत हुई। इसके चलते दुल्हन की विदाई को भूल लोग बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस को जानकारी दी गई। इस पर दो एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों द्वारा करीब पचास लोगों को सीएचसी एवं नगर के जैन मिलन अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Many people admitted in hospital after food poisoning in sardhana of Meerut
अस्पताल पहुंचे एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

उधर, जानकारी मिलने पर एसडीएम अमित कुमार एवं थानाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। इसके बाद एसडीएम ने सीएचसी पहुंचकर फूड प्वाइजनिंग के पीड़ित लोगों का हाल जाना। 

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: जाम में फंसे रहे दूल्हे, हाथ जोड़कर बोले- रास्ता दे दो, नहीं तो निकल जाएगा शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
Many people admitted in hospital after food poisoning in sardhana of Meerut
जानकारी लेते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि ओमपाल, प्रमोद, जगदीश, आनंद, रक्षित, अंश, शेखर, कार्तिक, तेजपाल, मानसी, रिया, सागर, संजय, सुखवीर एवं काला आदि को सीएचसी में भर्ती कराया। इसके साथ अन्य लोगों को जैन मिलन अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, दुल्हन को रात करीब साढे़ दस बजे विदा किया गया। इस संबंध में देर रात तक थाने में शिकायत नहीं की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed