ईद का त्योहार नजदीक आते ही खरीदारी का दौर शुरू हो गया है। बाजार में कपड़ों, जूतों और खाने के सामान की जमकर खरीदारी हो रही है। जुमे के दिन से ही देर रात तक बाजार गुलजार हैं:-
लो आ गई ईद, शुरू हुई तैयारी, बाजारों में जमकर हो रही खरीदारी, अब जश्न का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद-उल-फितर के त्यौहार के लिए अकीदतमंदों की बाजारों में खरीदारी को भीड़ उमड़ने लगी है। व्यापारियों ने भी ईद के त्यौहार को भुनाने के लिए दुकानों को सजा दिया है। सुबह से देर शाम तक लोग खरीदारी में मशगूल दिखाई पड़ रहे हैं।
मेरठ के घंटाघर की ईद पर रौनक देखते ही बनती है। इन दिनों शहर की तमाम मस्जिदें खबूसूरत लाइटों से सजी हैं। वहीं घंटाघर भी पीली रोशनी से जगमगाया हुआ है। देर रात तक रोजेदार बाजारों में खरीदारी करते हुए नजर आ रहे हैं।
सहारनपुर के बाजारों में महिलाओं की खरीदारी करने के लिए सबसे अधिक भीड़ उमड़ी रही। मुस्लिमों का सबसे बड़ा पर्व ईद-उल-फितर है। जिसे प्रत्येक मुस्लिम परिवार हर्षोल्लास से मनाता है। ऐसे में बाजारों में त्यौहार की रौनक देखते ही बन रही है।
सहारनपुर जनपद में शहर ही नहीं देहात से भी लोग ईद की खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं। कपड़े, जूते समेत अन्य सामान खरीदने के लिए सुबह से शाम तक लोगों की बाजारों में भीड़ उमड़ी रहती है। नगर के अति व्यस्त मीना बाजार, दारूल चौक बाजार आदि में सुबह से ही लोगों की काफी चहल-पहल दिखाई पड़ी। महिलाएं बच्चों संग अपने मनपसंद के सामानों की खरीदारी करने में मशगूल दिखाई दीं।
त्यौहारों पर जेब कतरे भी लोगों की जेबों पर हाथ साफ करने से बाज नहीं आते हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने बाजारों में पुलिस की व्यवस्था कर दी है। सीओ अजेय शर्मा ने बताया कि सहारनपुर के मीना बाजार में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं, क्योंकि इस बाजार में महिलाएं सबसे अधिक खरीदारी करती हैं। पुलिस को संदिग्ध लोगों को निगाह रखने को निर्देशित किया गया है।