फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोतीगंज में तीन मिनट में बाइक काटने वाला गिरोह दबोचा, चार गिरफ्तार, थाने में चला सिफारिशों का दौर

Tue, 04 Jun 2019 12:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Jun 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
bike cutted in a few minutes in SotiGanj Meerut, Police arrested four
सोतीगंज से गिरफ्तार आरारोपी - फोटो : अमर उजाला

सोतीगंज स्थित वाहनों के कमेले में तीन मिनट में बाइक काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने तीन कबाड़ी गिरफ्तार कर कटी हालत में बाइक मौके से बरामद की है। सोतीगंज में खलबली मच गई और बाजार बंद हो गया। पुलिस आरोपियों को सदर थाने ले गई, जहां उनको छुड़वाने के लिए सिफारिशों का दौर चला। एक अन्य आरोपी को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया-


 
bike cutted in a few minutes in SotiGanj Meerut, Police arrested four
सोतीगंज में छापा मारती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार मेरठ और गाजियाबाद से वांटेड शिब्बू उर्फ साबू निवासी कश्मीरी मोहल्ला देहली गेट सोतीगंज स्थित अपने गोदाम पर सोमवार दोपहर चोरी की बाइक कटवाते पकड़ा गया। एक मुखबिर ने सदर पुलिस को सूचना दी थी, जिस पर एसओ सदर विजय गुप्ता ने टीम को साथ लेकर छापा मारा। जहां पर तीन मिनट में एक अपाचे बाइक काटते शिब्बू और उसके साथी जुबेर, जुनेद को गोदाम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से एक और बाइक मिली है जो कि गाजियाबाद से चोरी बताई गई है। 

पुलिस को देखकर सोतीगंज के कबाड़ियों की भीड़ लगनी शुरू हुई तो पुलिस ने लाठी फटकारकर कबाड़ियों को खदेड़ दिया। पुलिस शिब्बू के गोदाम के बाद राहुल काला के गोदाम की तरफ चली तो कबाड़ियों ने अपनी दुकानें बंद करनी शुरू कर दी। 

bike cutted in a few minutes in SotiGanj Meerut, Police arrested four
सोतीगंज में पुलिस और क्राइम ब्रांच का छापा - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले मामला आगे बढ़ता, पुलिस शिब्बू समेत चारों कबाड़ियों को सदर थाने ले आई। इसकी जानकारी लगते ही कबाड़ियों के परिवार वाले और पुलिस से साठगांठ करने वाले भी थाने आने शुरू हो गए। हालांकि देर शाम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। वहीं मौके से फरार दो आरोपी सुहेल उर्फ छिल्ला और जाकिर उर्फ 26 न. की तलाश देर रात तक जारी रही। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
bike cutted in a few minutes in SotiGanj Meerut, Police arrested four
सोतीगंज में छापेमारी

हवालात में चिल्लाया शिब्बू
सदर थाने की हवालात का नजारा भी देखने लायक था। हवालात में बंद वाहन माफिया शिब्बू पुलिसकर्मियों को नाम से बुला रहा था। वो बार-बार कहता रहा कि आप भाई लोग तो मेरे बारे में जानते ही हैं। पुलिसकर्मियों ने आरोपी शिब्बू को जमकर फटकार भी लगाई। कहां, अपनी औकात में रहे। हम पुलिस वाले हैं, तुझसे हमारा क्या लेनादेना। बाद में सदर एसओ और सोतीगंज चौकी इंचार्ज ने शिब्बू से पूछताछ की। जिसमें दूसरे थाने के तीन सिपाहियों के नाम शिब्बू ने बताए। 

विज्ञापन
bike cutted in a few minutes in SotiGanj Meerut, Police arrested four
सोतीगंज में दुकानों में जांच करती पुलिस

मंत्री जी से सिफारिश करूं क्या 
पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी की मां सपा के पूर्व मंत्री के घर पर काम करती है। आरोपी की मां बोली कि मैं मंत्री जी से सिफारिश करा दूं क्या। तभी एक पुलिस वाला बोला कि अब सपा नहीं भाजपा सरकार है। कोई सिफारिश नहीं चलेगी। महिला अपने बेटे को बेकसूर बताती रही। उसने बताया कि बेटा रोजे से है और दुकान पर दही लेने गया था। कबाड़ियों से उसका कोई लेना देना नहीं है। पुलिस ने जांच कराने की बात कहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed