एससी एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में हुए आंदोलन के दौरान मुजफ्फरनगर शहर में हिंसा भड़क गई। जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की गई। उपद्रवियों ने नई मंडी कोतवाली पर कई बार पथराव कर कोतवाली परिसर और सामने खड़े एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लगा दी।
2 of 10
गाड़ियों में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
जानसठ रोड पर रोडवेज बस को फूंक दिया। रोडवेज बसों के अलावा कार, बाइक, स्कूटी आदि वाहनों में खूब तोड़फोड़ की गई। रेलवे स्टेशन पर पथराव के दौरान पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गोली लगने से घायल हो गए।
3 of 10
गाड़ियों में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
हिंसा में कई दर्जन लोग घायल बताए गए है, जिनमें से दस को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर देहरादून से कोचुवैली जा रही ट्रेन को चार घंटे तक रोके रखा। शहर में जबरन बाजार बंद कराए गए। कई स्थानों पर दुकानदारों और उपद्रवियों के बीच टकराव हुआ।
4 of 10
दलितों ने की तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
आंदोलन के दौरान हुई हिंसा से शहर समेत जिले भर में दहशत व्याप्त हो गई। शहर में कर्फ्यू जैसे हालात हो गए। पूरा शहर चार घंटे तक उपद्रवियों के कब्जे में रहा। सड़क और रेल यातायात पूरी तहर से ठप रहने से यात्री परेशान रहे। आंदोलन में उपद्रवियों के सामने पुलिस प्रशासन बेबस नजर आया।
पढ़ें : मेरठ बवाल की Live तस्वीरें, 500 वाहनों में तोड़फोड़, दर्जनों बसों को फूंका
5 of 10
बचाव करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व घोषणा के अनुसार सोमवार सुबह नौ बजे हजारो आंदोलन राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में एकत्र हुए। इसके बाद 11 बजे भीड़ महावीर चौक पर जाम लगाते हुए प्रकाश चौक को होते हुए रोडवेज बस अड्डे पर पहुंची। यहां बाजार बंद कराने को लेकर टकराव हुआ।