उत्तर प्रदेश के मेरठ में जो तीन पुलिसकर्मी सोतीगंज के कबाड़ी के साथ मौज मस्ती करते थे, अब पोल खुलने पर उन्होंने मुठभेड़ में कबाड़ी के पैर में गोली मार दी। जांच में इसका भी खुलासा हो सकता है। मुठभेड़ में सदर थाने की पुलिस और सर्विलांस टीम मौजूद थी। सर्विलांस टीम में वह तीनों पुलिसकर्मी मनीष शर्मा, महेश कुमार और बंटी भी शामिल थे।
2 of 8
आरोपी वांटेड
- फोटो : अमर उजाला
वहीं इन पुलिसकर्मियों को देखकर अन्य पुलिस वालों में कई चर्चाएं चलीं। अस्पताल में भर्ती कबाड़ी जीशान ने बताया कि वह उक्त दो पुलिसकर्मियों को पहले से ही जानता है।
3 of 8
मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
काला की तलाश तेज, संरक्षण देने वालों पर बैठी जांच
वांटेड कबाड़ी इकराम उर्फ राहुल काला की तलाश में शुक्रवार को पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी। वहीं, काला को संरक्षण देने वाले तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। एडीजी राजीव सभरवाल व आईजी प्रवीण कुमार ने तीनों का करेक्टर रोल भी मांग लिया है। बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
4 of 8
आरोपी वांटेड
- फोटो : अमर उजाला
सोतीगंज के वांटेड कबाड़ी राहुल काला के साथ तीन सिपाहियों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अमर उजाला में शुक्रवार के अंक में यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई। एडीजी व आईजी ने मामले में जांच बैठा दी है। उनका कहना है कि जांच के बाद तीनों पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
5 of 8
मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
इन पुलिसकर्मियों का पहले का रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है। कब व किसके आधार पर उक्त तीनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है, इन सब तथ्यों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। चर्चा है कि एक अधिकारी इन पुलिसकर्मियों के बचाव में पैरवी कर रहे हैं। वहीं, मेरठ पुलिस ने वांटेड राहुल काला की तलाश में शुक्रवार को ताबड़तोड़ दबिश दी। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस का कहना है कि राहुल काला सदर बाजार समेत कई थानों में वांछित है।