फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुठभेड़: 50 हजार के इनामी बदमाश का खौफनाक अंत, बनना चाहता था निर्विरोध प्रधान, तस्वीरें

Thu, 16 Jul 2020 01:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Jul 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Police have killed 50 thousand prize crook Deepak in an encounter at Meerut
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

प्रधानी चुनाव में संभावित चार उम्मीदवारों की हत्या कर छुर और छबड़िया गांव में दीपक सिद्धू व उसका एक साथी निर्विरोध प्रधान बनना चाहते थे। इसके लिए वह पूरी तैयारी भी कर चुके थे। अंकुर भारद्वाज की हत्या कर दीपक दोनों गांव में अपनी गुंडागर्दी चला रहा था। दीपक की मौत के बाद दोनों गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। दीपक पर 50 हजार का इनाम था। आगे जानिए पूरा अपडेट-

UP Crime News: Police have killed 50 thousand prize crook Deepak in an encounter at Meerut
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सीओ सरधना जितेंद्र सरगम का कहना कि दीपक सिद्धू शातिर अपराधी था। सरधना में अंकुर भारद्वाज की 20 गोलियां मारकर हत्या की थी। उसके बाद दीपक ग्रामीणों को धमकी देने लगा था। इस वारदात में दीपक के पांच साथी सरधना पुलिस ने जेल भेजे थे। दीपक के साथियों ने जेल जाने से पहले बताया था कि छुर व छबड़िया गांव में चार लोगों की हत्या हो सकती है, जोकि प्रधानी चुनाव के संभावित प्रत्याशी हैं।

UP Crime News: Police have killed 50 thousand prize crook Deepak in an encounter at Meerut
मुठभेड़ में घायल हुए पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

इन लोगों की हत्या कर दीपक सरधना के छबड़िया गांव और उसका साथी छुर गांव में निर्विरोध प्रधान का चुनाव जीतना चाहता था। दीपक के खिलाफ तीन राज्यों में भी जानलेवा हमले के मुकदमे बताए गए। एक मामले में दीपक और उसकी मां भी जेल गए थे। दीपक ने चार लोगों की हत्या करने की पूरी प्लानिंग बनाई हुई थी। इसकी जानकारी लगने के बाद पुलिस उसकी तलाश में थी। रोहटा में मुठभेड़ में जवाबी कार्रवाई में दीपक मारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Police have killed 50 thousand prize crook Deepak in an encounter at Meerut
मुठभेड़ में बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला

दोनों हाथों से गोलियां चलाता था 
कुख्यात दीपक सिद्धू दोनों हाथों से गोलियां चलाता था। हत्या की वारदात कर पीड़ित परिवार को समझौते के लिए धमकी देता था। कई लोगों से दीपक ने रंगदारी भी वसूली। सरधना में दीपक का आतंक फैलता जा रहा था। दीपक के साथ उसका एक और साथी मौजूद था, जोकि मुठभेड़ के दौरान भाग गया। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
UP Crime News: Police have killed 50 thousand prize crook Deepak in an encounter at Meerut
मुठभेड़ - फोटो : amar ujala

लीलू करनावल से मिला लिया था हाथ
एसएसपी अजय साहनी के मुताबिक जेल में बंद उधम सिंह की अपने गांव के ही लीलू करनावल से रंजिश चल रही है। लीलू करनावल शातिर अपराधी और योगेश भदौड़ा गैंग का सदस्य है। दीपक सिद्धू ने लीलू करनावल से हाथ मिलाया था। दीपक भी भदौड़ा गैंग से जुड़ा हुआ था। पुलिस इस गैंग से जुड़े सभी बदमाशों की तलाश कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed