फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी पर था शक, दोस्त के साथ मिलकर रची खतरनाक साजिश, फिर दो भाइयों को मार डाला

Wed, 15 Jan 2020 09:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 Jan 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Bijnor double murder, friends has killed two real brothers in love affair case
डबल मर्डर (लाल घेरे में मृतक दोनों भाइयों के फाइल फोटो और साइड में आरोपी सलमान का फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जिले के गांव बांकपुर में शुभम और आशीष की हत्या गांव के ही अंकित और उसके साथी सलमान ने की। अंकित को शक था कि उसकी पत्नी से आशीष के अनैतिक संबंध हैं। साजिश के तहत दावत के बहाने आरोपियों ने पहले तो शुभम को बुलाया, फिर उसके भाई आशीष को। दोनों भाइयों को शराब पिलाई और फिर धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में कई बातें आरोपियों ने पुलिस को बताई हैं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अंकित के खून में सने कपड़े, हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया है।

Bijnor double murder, friends has killed two real brothers in love affair case
खेत में पड़े मिले दोनों भाइयों के शव - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली देहात थाने के गांव बांकपुर निवासी देवेंद्र का बड़ा पुत्र शुभम और छोटा पुत्र आशीष रविवार की शाम लापता हो गए थे। मंगलवार को दोनों के शव गांव गंगावाला में गन्ने के खेत से मिले थे। वारदात का पता चलने के बाद गांव का अंकित पुत्र सुभाष व सलमान लापता थे। पुलिस ने रात में ही सलमान को मंडावली से दबोचा और आरोपी अंकित को मेरठ की सदर बाजार पुलिस ने पकड़ लिया। अंकित को कोतवाली देहात पुलिस के हवाले कर दिया। अंकित दिल्ली भागने की फिराक में था। पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो दोहरे हत्याकांड का पूरा राज उगल दिया।

Bijnor double murder, friends has killed two real brothers in love affair case
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम सात बजे अंकित ने पहले से शराब और चिकन का जंगल में अपने नलकूप पर इंतजाम कर रखा था। पार्टी देने के बहाने घर से शुभम को अंकित अपनी बाइक पर बैठाकर जंगल ले गया। वहां सलमान पहले से मौजूद था। अंकित ने शुभम से आशीष को भी दावत में शामिल होने के लिए बुला लिया। दोनों भाइयों को शराब पिलाई। नशे में होने पर दोनों भाइयों के सिर पर अंकित ने फावड़े से प्रहार किए, जिससे दोनों की मौत हो गई। इसके बाद अंकित दोनों शवों को नलकूप पर छोड़कर घर आ गया। सलमान अपने घर चला गया। इसके बाद आरोपी अंकित रात में करीब 11 बजे दवाई लेने के बहाने अपने घर से कार लेकर निकला। दोनों शवों को कार में डालकर गंगावाला के जंगल में फेंका और आराम से घर आकर सो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor double murder, friends has killed two real brothers in love affair case
जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बीमार बताया आरोपी अंकित
पुलिस के मुताबिक पिछले दस सालों से अंकित को मधुमेह की बीमारी है। साथ ही वह मानसिक रोगी भी है। आशीष अंकित की पत्नी के पास उठता बैठता था। अंकित को शक था कि उसकी पत्नी से आशीष के अनैतिक संबंध है। इसी कारण पत्नी अंकित को तवज्जो नहीं देती। उसने दोनों भाइयों को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। दोनों भाइयों को पार्टी के बहाने बुलाकर मार डाला। हालांकि अंकित दोहरे हत्याकांड को अकेला अंजाम देने की बात कर रहा है पर पुलिस मान रही है कि सलमान भी उसके साथ हत्या में शामिल था।

विज्ञापन
Bijnor double murder, friends has killed two real brothers in love affair case
पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया था - फोटो : अमर उजाला

गुमराह करने को दूसरे अंकित के खेत में डाले थे दोनों शव
हत्यारोपी अंकित ने दोनों शव गांव गंगावाला से भगैन जाने वाले मार्ग पर अंकित पुत्र घसीटा के खेत में इसलिए डाले, ताकि उस पर हत्या का शक न हो। अंकित पुत्र घसीटा ने पूर्व में शुभम के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों में दुश्मनी चल रही थी। हत्यारोपी अंकित ने सोचा कि अंकित पुत्र घसीटा की दुश्मनी का फायदा उठाकर उसके खेत में शव डालने से पुलिस को सच्चाई का पता नहीं चलेगा। हालांकि जिस खेत में शव डाले गए, उसे अंकित पुत्र घसीटा बेच चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed