केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। पिछले साल सीबीएसई के बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 83.40 फीसदी रहा था। लेकिन इस साल सीबीएसई की 12वीं कक्षा का रिजल्ट 88.78 फीसदी रहा है। आइए आपको उन छात्र-छात्राओं से मिलाते हैं, जिन्होंने अच्छे अंक लाकर अपने माता-पिता का दिल जीता है-
2 of 6
माता-पिता के साथ आयुषी
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद में दीवान स्कूल की आयुषी और के. एल. स्कूल के फलित सिजारिया 99.20 फीसदी अंक लाकर बेहद खुश हैं। इनके परिवार में भी खुशी का माहौला है। ये दोनों ही छात्र कला स्ट्रीम से हैं।
3 of 6
अक्षत वर्मा को मिठाई खिलाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मुजफ्फरनगर जिले में एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र अक्षत वर्मा ने 99.20 प्रतिशत अंक हासिल किये। अक्षत वर्मा ने 100 से 99.20 फीसदी अंक लाकर अपने माता-पिता का दिल जीत लिया है। अक्षत के परिजन बेहद खुश हैं।
4 of 6
अपने परिजनों के साथ वेदांश
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा सहारनपुर जिले में भी कई छात्र-छात्राओं ने अच्छे नंबर हासिल किए हैं। डीपीएस स्कूल के वत्सल बिंदल 99.80 प्रतिशत अंक लाकर बेहद खुश है। वहीं सेंट मैरी एकेडमी के वंश, दून वैली पब्लिक स्कूल देवबंद के हर्ष गाबा और रेनबो स्कूल के वेदांश ने 99.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
5 of 6
छात्राएं बेहद खुश
- फोटो : अमर उजाला
शामली जनपद में सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के अभिनव गोयल और स्कोटिश स्कूल की अनुष्का ने 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जबकि बिजनौर जिले में सार्थक सिंघल ने 99.20 फीसदी अंक हासिल किए है। बागपत में वनस्थली पब्लिक स्कूल की निशा राणा और सचेंद्र ने संयुक्त रूप से 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए।