उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस कस्टडी से भागे शातिर अपराधियों के गैंग सक्रिय हैं। मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो, मोनू अच्छरौंडा और नजाकत तांत्रिक को गिरफ्तार करने का टास्क अब एडीजी जोन ने मेरठ पुलिस को दिया है। एडीजी ने रविवार को अपने ऑफिस में बैठक कर निर्देश दिए कि इन तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी में कोई कसर न छोड़ी जाए। बैठक में आईजी रेंज प्रवीण कुमार, एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी, एसपी देहात और सीओ मौजूद रहे।
ये तीन मोस्ट वांटेड हैं पुलिस कस्टडी से फरार, ढाई लाख तक का है इनाम, तलाश में जुटे अफसर
एडीजी जोन राजीव सभरवाल ने कहा कि ढाई लाख का इनामी बदन सिंह बद्दो सवा साल से फरार है। परतापुर के अच्छरौंडा गांव का निवासी मोनू और खत्ता रोड ब्रह्मपुरी निवासी नजाकत उर्फ पप्पू उर्फ तांत्रिक भी पुलिस कस्टडी से भागे हुए अपराधी हैं। जोकि मेरठ पुलिस के लिए बड़े सिरदर्द बने हुए हैं।
तीनों मोस्ट वांटेड हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए फिर से पुलिस को नए सिरे से फील्डिंग लगानी होगी और उनके करीबियों पर शिकंजा कसना होगा। इसके लिए तीनों शातिर अपराधियों से जुड़े लोगों की भी फिर से छानबीन की जाए और पूछताछ की जाए। फरार होने के बाद अपराधियों ने किसी से संपर्क जरूर किया होगा।
एडीजी ने ली बैठक, बदन सिंह बद्दो, मोनू और नजाकत को गिरफ्तार करने के दिए निर्देश
मोस्ट वांटेड कहां से भागा कब भागा इनाम
बदन सिंह बद्दो होटल मुकुट महल 28 मार्च 2019 2.50 लाख
नजाकत कचहरी 26 सितंबर 2015 50 हजार
मोनू पुलिस लाइन 9 जनवरी 2015 50 हजार
मोस्ट वांटेड तीनों अपराधियों का सुराग उनके करीबियों से मिल सकता है। अपराधियों के संपर्क में कौन-कौन रहे, यह जानकारी संबंधित थाना पुलिस लगा सकती है। बदन सिंह बद्दो मुकुट महल में रुका था। कौन-कौन उससे मिले, उन सबका फिर से रिकॉर्ड खंगाला जाएगा।