उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में रविवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में बस चालक सहित दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया और...
Pics: अनियंत्रित होकर खम्भे से टकराई रोडवेज बस, मची चीख-पुकार, दर्जनों यात्री घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि यह घटना रतनपुरी थाना क्षेत्र की है। रतनपुरी में धर्म कांटे के पास बुढ़ाना जा रही खतौली डिपो की रोडवेज बस साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खम्भे से टकरा गई। हादसे में चालक सहित दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एंबुलेंस सूचना के काफी देर बाद भी मौके पर नहीं पहुंची।
पढ़ें : एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक साथ उठी अर्थियां तो नम हुई आंखें
जानिए, पूरा अपडेट
खतौली डिपो की बस संख्या यूपी-11-टी-4265 सुबह साढ़े आठ बजे खतौली से बुढ़ाना के लिए चली थी। बस पर चालक बीर सिंह पुत्र बाबूराम निवासी शेखपुरा खतौली एवं परिचालक इस्लाम पुत्र हमीदुद्दीन निवासी सरधना थे। दुर्घटना के समय बस में कुल 27 यात्री सवार थे। जब यह बस रतनपुरी में धर्म कांटे के पास पहुंची, तो बस चालक बीर सिंह सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बस पर नियंत्रण खो बैठे। जिससे बस सड़क किनारे खड़े तीन पेड़ों को तोड़ते हुए खम्बे से जा टकराई। गनीमत यह रही कि वह खम्भा बिना लाइन के ही खड़ा था। अन्यथा स्थिति और अधिक भयावह हो सकती थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
इस दुर्घटना में चालक बीर सिंह की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। बस का स्टेयरिंग उसके पेट में धंस गया। इस भीषण टक्कर में बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हुए। जिनमें शशि पत्नी सुरेश निवासी गांव सठेडी थाना बुढ़ाना एवं उसका एक पोता अनमोल एवं पोती राधिका भी गंभीर रूप से घायल हुए।
पढ़ें : यूपी: दो दर्दनाक हादसे, तीन लोगों की मौत, डेढ़ दर्जन लोग घायल
इनके अलावा बस में सवार मौहम्मद आबिद, मौहम्मद नसीम, रिहाना निवासीगण खतौली, सुभाषचन्द सिकंदरपुर, प्रवेज आलम भनवाड़ा, सलीम निवासी कैली कपसाड, सुबोध राठी लुहसाना, अलीम निवासी मोहद्दीनपुर, सचिन कुमार एवं रमेशचंद निवासीगण बुढाना, आशु टोडा, सोहन सिंह खतौली, रणवीर सिंह रामपुर आदि दर्जनों यात्री घायल हुए।