फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accident in Bijnor, three killed, 16 wounded

यूपी: दो दर्दनाक हादसे, तीन लोगों की मौत, डेढ़ दर्जन लोग घायल

Wed, 28 Mar 2018 11:11 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 28 Mar 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
Accident in Bijnor, three killed, 16 wounded
हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

यहां मंगलवार को दो हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक हादसा चांदपुर में तो दूसरा मंडावर में हुआ। तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


यह दोनों घटना बिजनौर के दो अलग-अलग शहरों में हुई। चांदपुर-नूरपुर मार्ग पर मंगलवार की सुबह स्योहारा से दिल्ली जा रही डग्गामार बस, कैंटर से टकरा गई। सड़क हादसे में बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ से हायर सेंटर मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया है। तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब पौने सात बजे स्योहारा से दिल्ली के लिए डग्गामार बस जा रही थी। बस में कई लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चांदपुर-नूरपुर मार्ग पर गांव हीमपुर बुजुर्ग के पास सड़क के नीचे से चालक एक कैंटर को सड़क पर बैक करके चढ़ा रहा था। इसी दौरान तेज गति से दौड़ रही बस का बाई ओर का पिछला हिस्सा कैंटर से टकरा गया। बस में सवार चांदपुर के मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी 18 वर्षीय फैसल पुत्र शमीम, स्योहारा के मोहल्ल मिलकियान निवासी 21 वर्षीय विसाल अहमद पुत्र अफसार और स्योहारा क्षेत्र के गांव विरामपुर निवासी जुल्फिकार की 14 वर्षीय पुत्री अर्शी की मौत हो गई। बस में सवार स्योहारा निवासी 23 वर्षीय मेहताब, 24 वर्षीय जहीर अहमद, 45 साल के राजेंद्र , परवेज की तीन साल की पुत्री सौफिया 30 साल की पत्नी शबनूर , मेरठ निवासी शमशाद का 22 साल का पुत्र इमरान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ लाया गया। चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। चांदपुर निवासी फैसल गांव बुढ़नपुर में अपनी नानी के घर से दिल्ली जा रहा था। तीनों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है। बस चालक की हादसे में लापरवाही मानते हुए उसके खिलाफ चांदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बस चालक मौके पर बस छोड़कर भाग गया। पुलिस बस को थाने ले गई। कैंटर और उसके चालक का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : दर्दनाक हादसा: बस पलटते ही मची चीख पुकार, दो की मौत, 24 घायल, तस्वीरें

सड़क दुर्घटना में दस लोग घायल, दो मेरठ रेफर 

Accident in Bijnor, three killed, 16 wounded
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

मंडावर में एक स्कॉर्पियो के गन्ने के ट्रैक्टर-ट्राले में घुसने से स्कॉर्पियो सवार दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां के चिकित्सकों ने गंभीर हालत में दो घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। 

नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव सौबतपुर निवासी खलील (55 वर्ष) अपनी पत्नी फहमीदा (52 वर्ष) और अन्य परिजनों नौशाद (30 वर्ष), रिहान (2 वर्ष), अलिशबा (6 वर्ष), असगर (55 वर्ष) और जलालाबाद के नौशाद की पत्नी फिरदौस (30 वर्ष) पुत्री शाहिबा (6 वर्ष) तथा पुत्र राजा (8 वर्ष) एवं नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा निवासी अजहरुद्दीन (25 वर्ष) पुत्र इरफान स्कॉर्पियो में सवार होकर सोमवार की रात एक विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे। मंडावर पहुंचने पर स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्राले में जा घुसी ।इससे स्कॉर्पियो सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंससे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां के चिकित्सकों ने इनमें से खलील और असगर को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो सवार सभी लोगों को गाड़ी काटकर बाहर निकाला गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed