फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में यादें: दिलीप कुमार का मेरठ से रहा गहरा नाता, पढ़िए उनसे जुड़े अनसुने किस्से

Wed, 07 Jul 2021 11:46 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Jul 2021 11:46 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Dilip Kumar Memories: Kumar had come to Meerut four times
प्रदेश के पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ मेराजुद्दीन अहमद और मेरठ के ही कई लोग दिलीप कुमार के साथ। - फोटो : amar ujala

जिन्हें देखकर कई पीढ़ियों ने अभिनय सीखकर भारतीय सिनेमा को गौरवान्वित किया है। वह मकबूल सितारा, ट्रेजेडी किंग यूसुफ खान उर्फ दिलीप कुमार अब दुनिया में नहीं रहे। बताया गया कि जनरल शाहनवाज खां साहब दिलीप कुमार के अजीज दोस्त थे।



अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, राजेंद्र कुमार और मनोज कुमार जैसे अभिनेताओं ने कई बार यह सच स्वीकार किया कि उन्हें फिल्मों में काम करने की प्रेरणा दिलीप साहब के अभिनय को देखकर मिली। मनोज कुमार ने तो अपना नाम भी दिलीप साहब द्वारा निभाए गए मनोज नाम के कैरेक्टर से प्रेरित हो अपना फिल्मी नाम भी मनोज रख लिया था। वहीं दिलीप साहब का मेरठ शहर से काफी पुराना और गहरा रिश्ता रहा है। मेरठ में चार बार सांसद रहे जनरल शाहनवाज खां साहब दिलीप कुमार के अजीज दोस्त थे। बताया गया कि वे तकरीबन हर चुनाव में उनके लिए वोट देने की अपील करने मेरठ आया करते थे।

Bollywood Actor Dilip Kumar Memories: Kumar had come to Meerut four times
दिलीप कुमार के साथ अन्य लोग। - फोटो : amar ujala

यूपीटीए के अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा ने बताया कि मुझे याद है कि वे 60 के दशक में हुए आम चुनाव में जब मेरठ आये थे तो जिमखाना मैदान में उन्होंने आम सभा को संबोधित किया था। मैं मेरठ कॉलेज का छात्र और उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हुआ करता था। आम सभा के बाद उनसे हुई भेंट आज भी मेरे जहन में ज्यो की त्यों है। वे बहुत नफासत के साथ धीमी आवाज में बात करते थे। मुझे याद है उनका वह वाक्य, जब उन्होंने कहा था। नोजवानों की जिम्मेदारी बनती है कि सुभाष चंद्र बोस के सेनापति जनरल शाहनवाज को मिलकर अहसास कराएं की नौजवान उनके साथ हैं। 

Bollywood Actor Dilip Kumar Memories: Kumar had come to Meerut four times
दिलीप कुमार की फाइल फोटो

गंगा जमुना, सगीना महतो, राम श्याम, आदमी और न जाने कितनी फिल्में हैं, जिनमें उनका अभिनय अपने उरूज पर रहा। यूनाइटेड प्रोग्रेसिव थिएटर एसोसिएशन मेरठ और स्वांग शाला एक्टिंग अकादमी की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Dilip Kumar Memories: Kumar had come to Meerut four times
दिलीप कुमार। - फोटो : amar ujala

दर्पण कला केंद्र नाट्य संस्थान के निदेशक विनोद कुमार बैचेन ने बताया कि फिल्मी दुनिया के सबसे पहले सुपरस्टार एवं अभिनय सम्राट दिलीप साहब का निधन अभिनय की दुनिया में शून्य पैदा कर गया है। विनोद कुमार ने बताया कि दिलीप साहब अभिनय की एक संपूर्ण पाठशाला थे। 

विज्ञापन
Bollywood Actor Dilip Kumar Memories: Kumar had come to Meerut four times
dilip kumar - फोटो : फाइल फोटो

वहीं मेरठ के वेद थापर ने बताया कि उन्होंने सौदागर फिल्म में दिलीप कुमार के साथ काम किया था। फिल्मों में उनके द्वारा निभाए गए विभिन्न किरदारों से रंगकर्मियों को बहुत कुछ सीखने को मिलता था। मुगले आजम में निभाया गया सलीम का किरदार और गंगा जमुना में गंगा का किरदार कोई नहीं भूल सकता। ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप साहब को कॉमेडी में भी महारत हासिल थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed