फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांझ ढले : फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो इन पांच तस्वीरों देखकर आप भी कह उठेंगे...., क्या बात है

Tue, 06 Jul 2021 06:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Jul 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
GIC ground turns into a photography spot  during the evening these Days, look at the Pictures
पेड़ की शाखों पर आराम फरमाते तोते। - फोटो : सुनील कैथवास-अमर उजाला

कई बार कुछ ऐसी तस्वीरें कैमरे में कैद हो जाती हैं जिन्हें देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि ये तस्वीरें हैं या फिर वास्तविक। अमर उजाला के कैमरे में कैद हुई  ऐसी ही कुछ तस्वीरों को देखकर आप भी एक बार असमंजस में पड़ जाएंगे।



मेरठ का जीआईसी ग्राउंड इन दिनों बर्ड फोटोग्राफी के शौकीन लोगों का फेवरेट स्पॉट बना हुआ है। दरअसल, यहां हजारों की संख्या में पेड़ों पर चहचहाते तोते आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। ऐसे में अस्त होते सूरज और ढलती शाम के बीच इनकी अठखेलियों आसपास के माहौल को खूबसूरत बना देती हैं। आगे क्लिक में देखें ये खूबसूरत तस्वीरें :

GIC ground turns into a photography spot  during the evening these Days, look at the Pictures
पेड़ की शाखों पर आराम फरमाते तोते। - फोटो : सुनील कैथवास-अमर उजाला
प्रकृति के करीब रहना किसे अच्छा नहीं लगता। पेड़-पौधों की हरियाली के बीच यदि पंछियों की चहचाहट कानों में पड़ती रहे तो बात ही क्या। कई बार सुबह और शाम में ऐसे ही खूबसूरत दृश्य सामने होते हैं कि उन्हें कैमरे में कैद किए बगैर नहीं रहा जाता। 
GIC ground turns into a photography spot  during the evening these Days, look at the Pictures
पेड़ पर पत्तियां नहीं तोते बैठे हुए हैं। - फोटो : सुनील कैथवास-अमर उजाला

मेरठ का जीआईसी ग्राउंड इन दिनों शाम ढलते ही प्रकृति की खूबसूरती का अहसास कराता है। इस तस्वीर को देखिए, इसे देखकर आपको लग रहा होगा कि पेड़ पर पत्तियां  हैं लेकिन फिर से देखिए, ये पत्तियां नहीं बल्कि सैकड़ों की संख्या में तोते इस पेड़ पर बैठे हुए हैं।  

यहां एक तरफ मैदान पर युवा खिलाड़ी अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहते हैं तो दूसरी और फोटोग्राफी के शौकीन और ईवनिंग वॉक पर आए लोग इन पक्षियों की तस्वीरें अपने मोबाइल में क्लिक करने से खुद को नहीं रोक पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन
GIC ground turns into a photography spot  during the evening these Days, look at the Pictures
मद्यम चांदनी में अठखेलियां करते तोते। - फोटो : सुनील कैथवास-अमर उजाला
दरअसल जीआईसी ग्राउंड के नजदीक पेड़ों की विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का बसेरा है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या तोतों की है। शाम होते ही हजारों की संख्या में तोते यहां पेड़ों की शाखों पर आराम फरमाते नजर आ जाएंगे।
 
विज्ञापन
GIC ground turns into a photography spot  during the evening these Days, look at the Pictures
अंधेरा होने पर शाख पर बैठा तोता - फोटो : सुनील कैथवास-अमर उजाला

जैसे -जैसे रात होती है, वैसे ही पेड़ों पर तोतों की संख्या बढ़ जाती है। मद्यम चांदनी में ये पक्षी अपने साथियों के साथ अठखेलियां करते दिखाई पड़ते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed