बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जनमानस में आक्रोश है। इसे लेकर सर्व हिंदू समाज आज विराट धरना-प्रदर्शन कर रहा है। शहर में 75 विभिन्न स्थानों पर लोग एकत्र होकर पैदल मार्च करते हुए कमिश्नरी पहुंचे। सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में भी विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया। इसमें हिंदू संगठनों के साथ भाजपा, व्यापारिक और धार्मिक संगठन भी शामिल होने पहुंचे। इस दाैरान शहर भर में मार्च निकाला गया तो वहीं बांग्लादेश का पुतला फूंका गया।
हिंदुओं पर अत्याचार: मेरठ में फूटा हिंदू समाज का गुस्सा, जमकर प्रदर्शन-नारेबाजी, बांग्लादेश का पुतला जलाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 07 Dec 2024 02:57 PM IST
सार
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर मेरठ में हिंदु समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। शनिवार को हिंदु संगठनों ने विराट प्रदर्शन कर बांग्लादेश का पुतला जलाया और मार्च निकाला। इस दाैरान सांसद अरुण गोविल भी खुद ट्रैक्टर चलाकर प्रदर्शन में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन