फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में निकाला मौन जुलूस, देखें तस्वीरें

Thu, 07 Sep 2017 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Thu, 07 Sep 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
A silent procession in protest against the murder of senior journalist Gauri Lankesh, see photos
गौरी की हत्या के विरोध में निकाला मौन जुलूस

बिजनौर/मंडावर। कर्नाटक की वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या से जिले के पत्रकारों में गुस्सा है। पत्रकारों ने गौरी लंकेश के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम जगतराज को सौंपा। वहीं मंडावर में भी पत्रकारों ने थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर नाराजगी जताई।

A silent procession in protest against the murder of senior journalist Gauri Lankesh, see photos
गौरी की हत्या के विरोध में निकाला मौन जुलूस

जिला मुख्यालय के पत्रकारों ने कर्नाटक की वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश पांच सितंबर को हुई हत्या के विरोध में मौन जुलूस निकालकर अपना विरोध जताया। बृहस्पतिवार को बिजनौर के पत्रकार टाउन हाल में एकत्रित हुए। टाउन हाल से पत्रकार मौन जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम जगतराज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों ने कहा है कि पत्रकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उनको जान से मारा जा रहा है। इसको रोकने व पत्रकारों की सुरक्षा के लिए आयोग गठित किया जाए। पत्रकारों ने गौरी लंकेश के हत्यारों को भी शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

A silent procession in protest against the murder of senior journalist Gauri Lankesh, see photos
गौरी की हत्या के विरोध में निकाला मौन जुलूस

ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ पत्रकार अशोक मधुप, नरेंद्र मारवाड़ी, ज्योतिलाल शर्मा, सूर्यमणि रघुवंशी, संजीव शर्मा, वसीम अख्तर, अमित रस्तोगी, अनुराग शर्मा, मरगूब रहमानी, शैलेंद्र गौड़, इफ्तखार मलिक, विपिन कुमार, कमल कुमार राजकुमार, अतुल कुमार, रिजवान, तुषार वर्मा, दीपक शर्मा नसीम मलिक मौजूद रहे। वहीं मंडावर में पत्रकारों ने थानाध्यक्ष जसवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर गौरी लंकेश के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तार व कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में योगेश कुमार बंटी, राजकुमार पाल, पंकज शर्मा, आबिंद अंसारी, जगमोहन शर्मा, अजय सैनी, रणधीर सिंह, सचिन चौधरी, जयकुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
A silent procession in protest against the murder of senior journalist Gauri Lankesh, see photos
गौरी की हत्या के विरोध में निकाला मौन जुलूस

गौरतलब है कि 55 वर्षीय गौरी लंकेश की तीन अज्ञात लोगों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वे अपने कार्यालय से घर लौटी थीं। बताया गया कि उन पर सात गोलियां दागी गई थीं।

विज्ञापन
A silent procession in protest against the murder of senior journalist Gauri Lankesh, see photos
गौरी की हत्या के विरोध में निकाला मौन जुलूस

बेंगलुरु पुलिस आयुक्त टी सुनील कुमार ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हमलावरों द्वारा चलाई गई गोलियों में से चार निशाने से चूक गईं और घर की दीवार पर जा लगीं, जबकि दो गोलियां उनके सीने में और एक गोली उनके सिर में लगी। गौरी लंकेश की मौके पर ही मौत हो गई थीं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed