फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसा : कैंटर में जिंदा जल गए दो लोग, तस्वीरें देख सहम जाएंगे

Thu, 07 Sep 2017 09:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली Updated Thu, 07 Sep 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
Incident: two people burnt alive in Cantor, see photos
कैंटर में जिंदा जले दो लोग

मेरठ रोड पर काबड़ौत कृष्णा नदी पुल के पास मंगलवार देर रात भीषण हादसा हुआ। पटियाला (पंजाब) से पेपर की कतरन और गत्ता लादकर गाजियाबाद जा रहे कैंटर की किसी वाहन से टक्कर होने के बाद आग लग गई। कैंटर मालिक का भाई और चालक क्षतिग्रस्त कैंटर में फंसे रह गए और उसी में जिंदा जल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Incident: two people burnt alive in Cantor, see photos
मृतक पंकज फाइल फोटो

हादसा मंगलवार रात करीब दो बजे हुआ। दिल्ली के गोविंदपुरा निवासी पंकज (28) पुत्र विजय प्रकाश अपने भाई के कैंटर डीएल 01जीसी 1576 में पटियाला (पंजाब) से पेपर की कतरन और गत्ता लदवाने के बाद गाजियाबाद के लिए रवाना हुआ।

Incident: two people burnt alive in Cantor, see photos
चालक मनोज कुमार का फाइल फोटो

कैंटर को चालक मनोज कुमार (34) पुत्र पृथ्वीराज निवासी गांव नंगला गुमारी थाना जैतरा जिला एटा चला रहा था। रात करीब दो बजे जब वह शामली से होकर मेरठ की तरफ जा रहे थे, तो काबड़ौत कृष्णा नदी पुल के पास पहुंचने पर सामने से आए किसी वाहन से कैंटर की टक्कर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Incident: two people burnt alive in Cantor, see photos
जिंदा जल गए दो लोग

हादसे में कैंटर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, पंकज और चालक मनोज उसी में फंसे रह गए। इसी दौरान इंजन से आग लगने के बाद कैंटर में लदे कागज ने भी आग पकड़ ली। हादसे की सूचना पर डायल-100 पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कैंटर के अगले हिस्से में फंसे दोनों युवक जलकर कोयला बन चुके थे।

विज्ञापन
Incident: two people burnt alive in Cantor, see photos
जिंदा जल गए दो लोग

पुलिस ने दोनों के अवशेष निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। कैंटर नंबर के आधार पर पहचान करने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। बुधवार सुबह परिजनों ने शामली कोतवाली पहुंचकर घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed