फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सात फेरों से पहले मौत ने दी दस्तक, रोते हुए बहन बोली...कंगन बंधने के बाद कहा गया था 'बस ये मत करना'

Thu, 17 Jan 2019 08:16 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 17 Jan 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
youngman died in accident before wedding
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला

शादी की खुशियों में मातम पसर गया। तिलक कार्यक्रम होने के बाद दूल्हा हलवाई को कार से उसके घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान कार एक खड्ड (खाईं) में पलट गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीण नित्य क्रिया के लिए निकले तो दूल्हे को पहचान कर घर वालों को सूचना दी। इससे घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई से आखिरी बार कहे शब्दों का याद कर-करके बहन रो रही थी। दिल को झकझोर देने वाली ये घटना यूपी के औरैया जिले की है।

Trending Videos
youngman died in accident before wedding
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
सहायल थाना क्षेत्र के ग्राम बरू निवासी किसान रविंद्र पाल के 23 वर्षीय पुत्र अमित पाल उर्फ बड़े का मंगलवार को तिलक था। अमित की शादी 17 जनवरी को होनी थी। बारात कानपुर देहात के गांव बनी पारा के मजरा करिंदापुर जानी थी। तिलक कार्यक्रम के बाद रात को अमित अपने एक दोस्त की इंडिगो कार से हलवाई को छोड़ने अरियारी गांव गया था। लौटते समय कार सौथरा अड्डा और गांव बरू के बीच आरएस भट्ठे के सामने सड़क से लगे गहरे खड्ड में जा गिरी।
youngman died in accident before wedding
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
देर रात तक जब अमित वापस नहीं आया तो सभी को चिंता हुई। लोग उसे ढूंढने निकले, उधर बुधवार सुबह कुछ ग्रामीण नित्य क्रिया के लिए वहां से गुजरे तो खड्ड में क्षतिग्रस्त कार और युवक को पड़े देखा। उन्होंने उसे पहचान कर सूचना परिवार के लोगों को दी। इस पर कोहराम मच गया। सभी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे, जहां अमित मृत पड़ा था। परिवार के लोगों की सूचना पर सहायल इंस्पेक्टर हेमंत कुमार पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
youngman died in accident before wedding
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
घटना के बारे में ग्राम प्रधान बरू रामविलास ने बताया कि अमित की शादी 17 जनवरी को कानपुर देहात के गांव बनीपारा के मजरा करिंदापुर में थी। अमित स्कूल की वैन चलाकर खर्चा चलाता था। पिता रविंद्र पाल ने बताया कि अमित दो भाइयों में बड़ा था। एक बहन है, उसकी शादी हो चुकी है। घर में शादी थी, सभी शादी की तैयारियों में लगे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
youngman died in accident before wedding
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। बिलखकर कह रही थी, कंगन बंधने के बाद मना किया गया था कि घर के बाहर न जाओ। लेकिन हलवाई को छोड़कर आने की बात कहकर भाई कभी न लौटने वाली दुनिया में चला गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed