{"_id":"5e00d5808ebc3e8791705379","slug":"women-came-out-on-the-streets-to-protest-to-action-against-the-miscreants-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर में हिंसा: उपद्रवियों पर कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं, निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में हिंसा: उपद्रवियों पर कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं, निकाला जुलूस
Mon, 23 Dec 2019 08:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Dec 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
उपद्रवियों पर कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बेकनगंज थाना क्षेत्र के यतीमखाना में हुई हिंसा में शामिल उपद्रवियों पर कार्रवाई के विरोध में सोमवार को हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। सैकड़ों महिलाओं की अगुवाई में रूपम टाकीज चौराहे से तलाक महल तक जुलूस निकाला गया। महिलाएं यहां धरने पर बैठ गईं और करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया।
उपद्रवियों पर कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
यतीमखाना हिंसा में पुलिस अब तक आठ आरोपियों को जेल भेज चुकी है। 29 को हिरासत में लिया गया है। बाकी उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की जद्दोजहद जारी है। सोमवार दोपहर एसएसपी व डीएम ने रूपम चौराहे के पास लोगों के साथ बैठक कर शांति की अपील की। उनके जाने के कुछ ही देर बाद सैकड़ों महिलाएं चौराहे पर आ गईं। हजारों लोगों ने मिलकर जुलूस निकाला। उनका कहना था कि पुलिस दबिश न दे और कार्रवाई भी न करे।
कानपुर में हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर की दो टूक, उपद्रवी नहीं बख्शे जाएंगे
महिलाएं जब पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी बात रख रहीं थीं तो इंस्पेक्टर वीर सिंह ने स्पष्ट कहा कि जो लोग हिंसा में शामिल थे, उन पर कार्रवाई जरूर होगी। कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर होगी। एक भी बेगुनाह जेल नहीं जाएगा। महिलाओं ने इस पर सहमति भी जताई।
महिलाएं जब पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी बात रख रहीं थीं तो इंस्पेक्टर वीर सिंह ने स्पष्ट कहा कि जो लोग हिंसा में शामिल थे, उन पर कार्रवाई जरूर होगी। कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर होगी। एक भी बेगुनाह जेल नहीं जाएगा। महिलाओं ने इस पर सहमति भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में हिंसा
- फोटो : अमर उजाला
माहौल खराब करने का प्रयास
जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। आसपास के लोगों व दुकानदारों को उकसा रहे थे कि वे भी जुलूस में शामिल हों। मगर लोगों ने समझदारी का परिचय दिया। कुछ ही दुकानदारों ने शटर गिराए मगर अधिकतर अपने काम में व्यस्त रहे।

हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी
एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पता किया जा रहा है कि हिंसा में उनके कौन-कौन परिचित शामिल थे। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे। पुलिस ने 50 ऐसे लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं, जो हिंसा में शामिल थे और फरार हैं।

धारा 144 लागू है। इसलिए जुलूस को रोका गया। लोगों ने पुलिस की बात मानी। माहौल खराब नहीं हुआ। इलाकों में शांति है। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी पूर्वी