फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas dubey news: विकास दुबे ने गांव की प्रधानी का काम धीरू पंडित को ही सौंप रखा था, अब हुआ ये खुलासा

Wed, 19 Aug 2020 01:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Aug 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
Vikas dubey Kanpur news: Dhiru used to manage the administration of the village
बिकरू कांड - फोटो : अमर उजाला
कहने को तो विकास दुबे के भाई दीपेश दुबे की पत्नी अंजलि बिकरू की प्रधान हैं, लेकिन वह परिवार संग लखनऊ में ही रहती हैं। विकास दुबे ने गांव की प्रधानी का काम धीरू पंडित को ही सौंप रखा था। इसके चलते वह अपने ही लोगों को पंचायत की योजनाओं में शामिल करता था।
Vikas dubey Kanpur news: Dhiru used to manage the administration of the village
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यहीं नही ब्लॉक और क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रधान प्रतिनिधि के रूप में भी शामिल होता था। खंड विकास अधिकारी आलोक पांडे ने बताया कि बिकरू गांव में दो जुलाई को हुई घटना के बाद मनरेगा ही नहीं बल्कि पंचायत के कई विकास कार्य प्रभावित हुए हैं।
 
Vikas dubey Kanpur news: Dhiru used to manage the administration of the village
विकास दुबे फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अभी तक ग्राम प्रधान अंजलि दुबे की ओर से भी ब्लाक में मनरेगा से संबंधित कच्चे पक्के कार्य कराने की कोई सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है। यदि कोई बिकरू का बेरोजगार मनरेगा योजना से जुड़कर रोजगार चाहता है तो ग्राम विकास अधिकारी से संपर्क कर आवेदन दे सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas dubey Kanpur news: Dhiru used to manage the administration of the village
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे को क्षेत्रीय राजनीति की पूरी जानकारी देता था धीरू
घेमऊ जिला पंचायत क्षेत्र सहित शिवराजपुर और चौबेपुर ब्लाक के कई ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायत इलाकों से जीते प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों की पूरी जानकारी मोबाइल से और घर जाकर मनरेगा रोजगार सेवक धर्मेंद्र उर्फ धीरू पंडित ही विकास दुबे को देता था।

 
विज्ञापन
Vikas dubey Kanpur news: Dhiru used to manage the administration of the village
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा विकास खंड के अधिकारियों, कर्मियों को भी विकास पंडित की सूचना हीरू के माध्यम से ही पहुंचती थी। धीरू पंडित सखरेज, आंटी, भीटी, मरहमत नगर, कमालपुर, काशीनाथ पुरवा आदि गांवों में राशन वितरण में भी सीधी पकड़ रखता था। इसकी शिकायत भी कई ग्रामीणों ने पुलिस और एसआईटी अधिकारियों से की है। धीरू पंडित की कार शिवराजपुर, चौबेपुर विकास खंड कार्यालय के अलावा तहसील बिल्हौर और विकास भवन में अकसर आया जाया करती थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed