फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Weather Update: यूपी के कई शहरों में कड़ाके की सर्दी, ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Fri, 30 Dec 2022 12:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 30 Dec 2022 12:06 PM IST
विज्ञापन
UP Weather Update Today: weather forecast in cities of UP
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत आसपास के शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि बर्फीली हवाएं चलने की वजह से तापमान अभी और नीचे जा सकता है।



कड़ाके की ठंड के बीच गुरुवार को कानपुर का अधिकतम तापमान बुधवार की तुलना में 1.4 डिग्री गिरकर 21.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री गिरकर 5.8 पहुंच गया। तापमान गिरने से जहां ठिठुरन बढ़ी है। वहीं, मौसम साफ रहने और तेज धूप की वजह से लोगों को दिन में राहत जरूर महसूस हुई। पश्चिमी विक्षोभी की वजह से कोहरे का असर कुछ कम रहा और शीतलहर की स्थिति भी कम हो गई।

Trending Videos
UP Weather Update Today: weather forecast in cities of UP
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग का मानना है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद मैदानी क्षेत्रों में अगले चौबीस घंटे में रात और सुबह के समय ठंड लोगों की मुश्किलें और बढ़ाएगी। वहीं, रात के समय ठंड बढ़ने के साथ ही अब वायु प्रदूषण भी लगातार खतरनाक स्तर तक पहुंच रहा है।

UP Weather Update Today: weather forecast in cities of UP
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के आईआईटी जैसे हरे भरे क्षेत्र में अधिकतम एक्यूआई 334 जबकि कल्याणपुर में 352 तक पहुंच गया। वहीं, नेहरूनगर में एक्यूआई 312 और किदवईनगर में 273 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Weather Update Today: weather forecast in cities of UP
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

इन बातों का रखें ध्यान
- पुराने रोगी, कोरोना से ठीक हुए लोग ठंड में बाहर न निकलें।
- नसों के रोगी गर्म कपड़ा लपेटकर शरीर को गर्म रखें।
- हाई ब्लड प्रेशर के रोगी जांच कराकर दवा की डोज दुरुस्त करा लें।
- ब्लड प्रेशर न बढ़ने दें, इससे ब्रेन और हार्टअटैक पड़ सकता है।

विज्ञापन
UP Weather Update Today: weather forecast in cities of UP
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

- दमा और अस्थमा के रोगी ठंड से बचें, दवा की डोज दुरुस्त कराएं।
- गर्म कमरे से अचानक बाहर ठंड में न निकलें।
- बाहर जाना हो तो पहले सामान्य तापमान में रुकें।
- छोटे बच्चों को गर्म कपड़े से ढंके रहें, माताएं शिशुओं को कंगारू केयर दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed