फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिकार्ड तोड़ सर्दी: पांच साल में पहली बार 48 घंटे में 6 डिग्री लुढ़का पारा, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Wed, 28 Dec 2022 11:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Dec 2022 11:02 AM IST
विज्ञापन
UP Weather Update Today: Meteorological Department gave this warning
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में कड़ाके की सर्दी के दिन पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार देर से शुरू हुए हैं, लेकिन 48 घंटे में 6.8 डिग्री पारा पिछले पांच वर्षों में पहली बार गिरा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि बर्फीली हवाएं चलने की वजह से तापमान अभी और नीचे जा सकता है।



मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि रविवार को दिन का तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को इसमें दो डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह न्यूनतम तापमान रोजाना एक डिग्री लुढ़क रहा है। 27 दिसंबर को यह 7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सोमवार को हवा 4.5 किमी की रफ्तार से चली। इस वजह से ठंड ज्यादा महसूस हुई है।

UP Weather Update Today: Meteorological Department gave this warning
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला

यह हवाएं पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही हैं, जिससे मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अगले तीन दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी अधिक होने की संभावना है। इस बीच अगले दो दिनों में हल्के बादल भी आ सकते हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया कि मार्निंग वॉक पर सूर्योदय के बाद ही निकलें। 
 

UP Weather Update Today: Meteorological Department gave this warning
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
पिछले 48 घंटे में दिन का तापमान
25 को... 24.6 डिग्री सेल्सियस
26 को... 20.0 डिग्री सेल्सियस
27 को...18.0 डिग्री सेल्सियस
- 25 से 27 दिसंबर के बीच न्यूनतम पारा
- 9 डिग्री से 7 डिग्री पर आ गया
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Weather Update Today: Meteorological Department gave this warning
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
इन बातों का रखें ध्यान
- पुराने रोगी, कोरोना से ठीक हुए लोग ठंड में बाहर न निकलें।
- नसों के रोगी गर्म कपड़ा लपेटकर शरीर को गर्म रखें।
- हाई ब्लड प्रेशर के रोगी जांच कराकर दवा की डोज दुरुस्त करा लें।
- ब्लड प्रेशर न बढ़ने दें, इससे ब्रेन और हार्टअटैक पड़ सकता है।
विज्ञापन
UP Weather Update Today: Meteorological Department gave this warning
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
- दमा और अस्थमा के रोगी ठंड से बचें, दवा की डोज दुरुस्त कराएं।
- गर्म कमरे से अचानक बाहर ठंड में न निकलें।
- बाहर जाना हो तो पहले सामान्य तापमान में रुकें।
- छोटे बच्चों को गर्म कपड़े से ढंके रहें, माताएं शिशुओं को कंगारू केयर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed