{"_id":"5afe98ed4f1c1bdc408b62ae","slug":"suicidal-attempt-after-domestic-violence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: जानिए इटावा की जूली को आखिर क्यों उठाना पड़ा ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: जानिए इटावा की जूली को आखिर क्यों उठाना पड़ा ये कदम
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 18 May 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ी जूली को बुलाते ससुरालवाले
शादी के 8 साल भी जूली की जिंदगी नहीं बदल पाई। वह अपनी बच्ची के भविष्य को लेकर इतना परेशान हो गई थी कि उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। हर दिन ससुरालवालों की प्रताड़ना से आखिर तंग आकर जूली टंकी पर चढ़ गई। मामला यूपी के इटावा जिले का है।
टंकी पर चढ़ी जूली को उतारते पुलिसवाले और ससुरालीजन
इटावा बसरेहर इलाके की रहने वाली रिया उर्फ जूली की शादी करीब 8 साल पहले वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के बेटे मदन मिश्रा के साथ हुई थी। जूली का कहना है कि पांच साल से लगातार उसे ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें...13 मई को आखिर क्या हुआ
आगे की स्लाइड में पढ़ें...13 मई को आखिर क्या हुआ
टंकी पर चढ़ी जूली को देखने के लिए लगी भीड़
एक महीने पहले उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था तो बसरेहर थाने में शिकायत की थी। उसके बाद वह दोबारा ससुराल चली गई। ससुरालवाले इसके बाद भी नहीं माने। 13 मई की रात एक बार फिर उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।
आगे की स्लाइड में पढ़ें...पुलिसवालों ने नहीं की कोई सुनवाई
आगे की स्लाइड में पढ़ें...पुलिसवालों ने नहीं की कोई सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
जूली की बच्ची और पुलिसवाले
अब पुलिस भी उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। जिसकी वजह से जूली ने टंकी पर चढ़कर आत्महत्या का कदम उठाया। जूली की एक सात साल की बेटी भी है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें...जूली की व्यथा
आगे की स्लाइड में पढ़ें...जूली की व्यथा
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ी जूली को देखने के लिए लगी पुलिस, मीडिया और पब्लिक की भीड़
जूली ने बताया कि थाने में शिकायत करने के बाद भी न्याय नहीं मिला। जब भी बसरेहर थाने वह जाती है उसे टरका दिया जाता है। बसरेहर इलाके की पानी टंकी पर चढ़ी जूली को देखकर हर कोई हैरान हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
आगे की स्लाइड में पढ़ें...कैसे नीचे उतरी जूली
आगे की स्लाइड में पढ़ें...कैसे नीचे उतरी जूली