फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब साक्षी महाराज ने केक न खाने का बताया ये कारण...

Sun, 14 Jan 2018 08:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 14 Jan 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
Sakshi Maharaj denied to eat cake
साक्षी महाराज
सांसद हरि साक्षी महाराज अपने जन्मदिवस पर ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से भी रूबरू हुए। इस दौरान साक्षी महाराज ने खुद केक नहीं खाया। उन्होने केक काटकर कार्यकर्ताओं को जरूर खिलाया। सांसद ने केक न खाने का एक कारण बताया..






 
Sakshi Maharaj denied to eat cake
साक्षी महाराज
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि पप्पू मशीन में आलू डालकर गिन्नियां निकाल रहे हैं। भारतवासियों के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। विपक्षी दल मोदी की रफ्तार रोकने में लगे हैं। 


 
Sakshi Maharaj denied to eat cake
साक्षी महाराज
सांसद ने कार्यक्रम में केक काटकर लोगों को खिलाया। केक में अंडा होने का हवाला देकर खुद नहीं खाया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sakshi Maharaj denied to eat cake
साक्षी महाराज
सांसद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि तीन तलाक का मसौदा लोकसभा में पास कराकर मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिया गया है। विपक्ष के विरोध के चलते अब तक राज्यसभा में मसौदा पास नहीं हो पाया। सांसद ने कहा कि हम दो हमारे दो का नारा हिंदुस्तान ने बुलंद किया था। अब चार बीवियां और चालीस बच्चे नहीं चलेंगे। सांसद ने कहा कि देश केवल अशफाक उल्ला, चंद्रशेखर आजाद व झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का नहीं, बल्कि हर हिंदुस्तानी का है। उन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव उन्नाव से ही लड़ने का ऐलान किया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed