फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसा नहीं हत्या: सिपाही की मौत के मामले में दो पर रिपोर्ट, जांच में सामने आई दुर्घटना की सच्चाई

Tue, 16 Jun 2020 11:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Jun 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
Report on two in the case of constable death, truth of accident revealed in investigation in chitrakoot
सिपाही प्रबल प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
सतना-चित्रकूट मार्ग के पथरा गांव के पास रविवार दोपहर नया गांव थाने के सिपाही प्रबल प्रताप सिंह (27) की मौत दुघर्टना में नहीं हुई थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। सोमवार को पुलिस ने भरतकूप क्षेत्र के मंडलहा गांव निवासी दो सगे भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी सतना ने थाना प्रभारी आशीष धुर्वे को निलंबित किया है। 

Report on two in the case of constable death, truth of accident revealed in investigation in chitrakoot
सिपाही की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से गांव बन्नामऊ थाना लालगंज रायबरेली के रहने वाले सिपाही प्रबल प्रताप सिंह रविवार दोपहर एक समन देने के लिए पथरापालदेव जा रहे थे। तभी पथरा गांव के पास एक ट्रैक्टर की टक्कर से उनकी मौत की सूचना आई है।

Report on two in the case of constable death, truth of accident revealed in investigation in chitrakoot
सिपाही की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट (मध्यप्रदेश) एसडीओपी ओपी सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस को पड़ताल के दौरान देर शाम मामला दुर्घटना का न होकर हत्या का होने की जानकारी मिली। बताया कि  चित्रकूट जिले के भरतकूप क्षेत्र के मंडलहा गांव निवासी वोदा पुत्र रामऔतार व धनपत पुत्र रामऔतार मिले।यह दोनों ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी का तेल लाद कर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Report on two in the case of constable death, truth of accident revealed in investigation in chitrakoot
सिपाही की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
सिपाही ने दोनों को देखा तो रोक लिया। पूछताछ में उसे अवैध रूप से मिट्टी का तेल ले जाने का शक हुआ तो दोनों को थाने चलने को कहा। प्रबल बाइक से आगे चल रहा था और यह दोनों ट्रैक्टर पर पीछे आ रहे थे। बताया कि इन्होंने जानबूझकर बाइक पर पीछे से टक्कर मारी और ट्रैक्टर जमीन पर गिरे सिपाही के ऊपर चढ़ा दिया और मौके से भाग गए।

विज्ञापन
Report on two in the case of constable death, truth of accident revealed in investigation in chitrakoot
सिपाही की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
इधर सोमवार को घटना स्थल पर पहुंचे सतना एसपी रियाज इकबाल ने मामले में थाना प्रभारी आशीष धुर्वे को लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई। पुलिस ने भी पहले घटना को महज दुर्घटना ही माना था। एसपी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed