फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Relief from waterlogging; drain to be constructed.

Chitrakoot News: जलभराव से मिलेगी मुक्ति, होगा नाला निर्माण

Fri, 18 Sep 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 18 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Relief from waterlogging; drain to be constructed.
फोटो 18 सीकेटीपी 01 जेसीबी के पूजन के दौरान मौजूद एसडीएम व नगर पंचायत अध्यक्ष व अन्य। संवाद
राजापुर (चित्रकूट)। मिश्रन पुरवा और तुलसी चौक के निवासियों को जलभराव की समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

इस समस्या से निजात दिलाने को उप जिलाधिकारी पूजा गुप्ता ने पक्का नाला निर्माण का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। यह नाला दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत बनाया जाएगा।
कस्बा में मिश्रन पुरवा और तुलसी चौक में हल्की बारिश में भी घुटने भर पानी भर जाता था। इससे घरों में पानी घुसने, गलियों में कीचड़ और बीमारियों का खतरा बना रहता था। स्थानीय लोगों की मांग पर नगर पंचायत ने यह निर्माण सेवा संकल्प अभियान के तहत नाला निर्माण शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

लूप लाइन चौराहा से नहर तक बनने वाला यह पक्का नाला सालों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान करेगा। इससे पानी सीधे नहर में जाएगा और जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी पूजा गुप्ता ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर जोर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने इस नाले को नगर के विकास की निशानी बताया। पंडित गौरव द्विवेदी ने मंत्रोच्चारण किया। इस अवसर पर सभासद तरणी शुक्ला, ओम प्रकाश, राहुल चौरसिया, मोनू मोदीवाल और सैकड़ों अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed