फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका गांधी का 'वृक्ष पुरुष' के जज्बे को सलाम, ट्वीट कर कहा- जीवन में कुछ भी असम्भव नहीं

Wed, 24 Jul 2019 11:33 PM IST
शिखा पांडेय सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi tweet about Tree Man
प्रियंका गांधी और भैयाराम यादव - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी ने बुधवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर चित्रकूट के 'वृक्ष पुरुष' के जज्बे को सलाम किया। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि- चित्रकूट में सूखी, ऊबड़-खाबड़ जमीन पर 40,000 वृक्षों का जंगल खड़ा करने वाले ‘वृक्ष पुरुष’ भैयाराम यादव ने ये साबित कर दिया कि जीवन में कुछ भी असम्भव नहीं है। उम्मीद है आपकी संतानों की प्यास बुझाने के लिए एक हैंडपंप जल्दी लगेगा।

 

चित्रकूट में सूखी, ऊबड़-खाबड़ जमीन पर 40,000 वृक्षों का जंगल खड़ा करने वाले ‘वृक्ष पुरुष’ भैयाराम यादव ने ये साबित कर दिया कि जीवन में कुछ भी असम्भव नहीं है।

उम्मीद है आपकी संतानों की प्यास बुझाने के लिए एक हैंडपम्प जल्दी लगेगा।https://t.co/sq5auRUnpW

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 24, 2019
Priyanka Gandhi tweet about Tree Man
भैयाराम यादव - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब हो कि चित्रकूट में भरतकूप के भारतपुर गांव में रहने वाले 55 साल के बाबा भैयाराम यादव को लोग वृक्ष पुरुष कहकर बुलाते हैं। हैरानी वाली बात तो यह है कि 14 साल पहले लोग इन्हें पागल कहा करते थे। वर्ष 2001 में भैयाराम की पत्नी ने बच्चे को जन्म देते समय दम तोड़ दिया था।
Priyanka Gandhi tweet about Tree Man
भैयाराम यादव - फोटो : अमर उजाला
इसके सात साल बाद इलाज के अभाव में उनके बेटे की भी मौत हो गई। पत्नी और पुत्र वियोग में बाबा भैयाराम वर्ष 2007 में चित्रकूट में भटक रहे थे, तभी उन्होंने वन विभाग का स्लोगन ‘एक वृक्ष 100 पुत्र समान’ पढ़ा। बाबा उसी वक्त अपने गांव लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Gandhi tweet about Tree Man
भैयाराम यादव - फोटो : अमर उजाला
गांव के बाहर जंगल में जाकर झोपड़ी बनाई और जंगल में ही रम गए। गांव से 3 किलोमीटर दूर जंगल में पानी ले जाकर वृक्षों को सींचने और उनकी सुरक्षा में जुट गए। लोगों को लगा कि भैयाराम पागल हो चुके हैं, लेकिन जब नन्हें पौधे वृक्ष की शक्ल में बदलने लगे तो लोगों ने बाबा का सहयोग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Priyanka Gandhi tweet about Tree Man
भैयाराम यादव - फोटो : अमर उजाला
बाबा कहते हैं, 'शुरू में मैंने 40 वृक्ष रोपे। धीरे-धीरे यह संख्या 40 हजार के आसपास पहुंच गई। मन में ठान लिया था कि विधाता ने मुझसे मेरा एक पुत्र छीना है, मैं लाखों पुत्रों (वृक्षों) का पिता बनूंगा।' बाबा की तपस्या से आज भरतपुर वन क्षेत्र के 50 हेक्टेयर जमीन में हरियाली दिखाई दे रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed