{"_id":"5c08b359bdec22416c13e4b1","slug":"police-case-against-16-people-including-bjp-district-president","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमल संदेश यात्रा के दौरान फायरिंग करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 16 के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमल संदेश यात्रा के दौरान फायरिंग करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 16 के खिलाफ मुकदमा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इटावा जिले में सत्तारूढ़ दल के जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे समेत डेढ़ दर्जन भाजपाइयो के खिलाफ बकेवर थाने में हत्या के प्रयास कातिलाना हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है।धारा147,148,149,307,504 ओर 506 के तहत दर्ज किया गया मुकदमा। देर रात एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर दर्ज किया गया मुकदमा, वरिष्ठ उप निरीक्षक सतेंद्र सिंह को सौपी गयी है जांच।
demo
भाजपा की कमल सन्देश यात्रा खत्म होने के बाद बकेवर के बहेड़ा में फायरिंग के मामले में भाजपा अध्यक्ष शिवमहेश दुबे समेत डेढ़ दर्जन से अधिक के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज। भाजपा अध्यक्ष शिवमहेश दुबे विरोधी गोविंद त्रिपाठी ने घायलावस्था में अपने समर्थकों के साथ एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी से मुलाकात के बाद अपनी व्यथा की बयान की थी ।
demo
जिसके बाद एसएसपी के आदेश के बाद बकेवर थाने में दर्ज किया गया मुकदमा।भाजपा अध्यक्ष शिवमहेश दुबे, महेवा के ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे, दिनेश त्रिपाठी, अमित तिवारी,सोनू दुबे,ऋषभ दुबे,कुंज बिहारी,कृपा नारायण तिवारी, नरेंद्र तिवारी, लाल जी दुबे,सोनू तिवारी, अजब सिंह पाल,जितेंद्र गौड़, राजीव पाठक,हेमू पाठक,अरविंद ऋषिश्वर आदि को किया गया नामजद ।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
इससे पहले भाजपा अध्यक्ष समर्थक अशोक चौबे ने गोविंद त्रिपाठी ओर उनके दो दर्जन समर्थको के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दर्ज कराया था मुकदमा।महेवा ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे ने गोविंद त्रिपाठी समेत एक दर्जन से अधिक लोगो के खिलाफ धारा 147,148,149,324,307,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है ।
विज्ञापन
demo
भाजपा जिला अध्यक्ष शिवमेहश दुबे ओर अनिल कुमार त्रिपाठी उर्फ गोविंद के बीच चल रही अनबन को लेकर सत्तारूढ़ दल के साथ साथ दूसरे राजनीतिक दलों में चर्चा जारी ।