फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिटिया की शादी की तैयारियों में जुटा था चाचा, बस इस बात पर बरातियों से गया भिड़, कुएं में कूद दी जान

Wed, 05 Feb 2020 03:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 05 Feb 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
orai: after fighting man jumped in well
मातम में बदलीं शादी की खुशियां - फोटो : अमर उजाला
जालौन के ऊमरी में बरातियों से झगड़कर दुल्हन के चाचा ने कुएं में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही शादी समारोह में मातम छा गया। आनन फानन में रस्में पूरी की गईं। पुलिस ने कुएं से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामपुरा थाने के इंस्पेक्टर आरके सिंह का कहना है कि विवाद की बात तो सामने आ रही है लेकिन किससे और किस कारण विवाद हुआ, इस बारे में अभी कोई कुछ नहीं बता रहा।
orai: after fighting man jumped in well
घटना के बाद गांव पहुंच - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। सोमवार की रात करीब आठ बजे कस्बे के कंजौसा मोहल्ला निवासी संतोष दोहरे की बेटी की बरात जालौन के लौना गांव से आई थी। द्वारचार के दौरान ही संतोष के चचेरे भाई और पेशे से मजदूर महेंद्र दोहरे (45) का किसी बात पर बरातियों से विवाद हो गया, हाथापाई भी हुई। नाते रिश्तेदारों ने बीचबचाव कर किसी तरह मामले को शांत करा दिया।

 
orai: after fighting man jumped in well
इसी कुएं में कूद कर चाचा ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
इसके कुछ देर बाद रात करीब 11 बजे समारोह स्थल से कुछ दूरी पर स्थित कुएं पर जाकर महेंद्र ने छलांग लगा दी। महेंद्र के छोटे भाई राजा ने जैसे ही उसे कुएं में कूदते देखा तो शोर मचा दिया। गांव के कुछ युवक भी उसे निकालने के लिए कुएं में कूद गए। सूचना समारोह स्थल पर भी पहुंच गई, जिससे वहां भी हड़कंप मच गया। इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फिर चारपाई डालकर महेंद्र को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
orai: after fighting man jumped in well
रोते बिलखते परजिन - फोटो : अमर उजाला
मामला गंभीर देख शादी की रस्मे भी जल्दी में निपटा दी गई। समारोह में शामिल लोगों का कहना है कि जिन बरातियों से महेंद्र का विवाद हुआ था वे भी उसके रिश्तेदार ही लगते हैं। जो कुछ भी विवाद हुआ वह शराब के नशे में हुआ। वहीं रामपुरा पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अभी तो फिलहाल तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद द्वारचार के वक्त हो रही वीडियो रिकार्डिंग भी देखी जाएगी, ताकि किससे और किस बात पर महेंद्र का विवाद हुआ, यह स्पष्ट हो सके।

 
विज्ञापन
orai: after fighting man jumped in well
मातम में बदलीं शादी की खुशियां - फोटो : अमर उजाला
उधर, परिवार की शादी होने के कारण महेंद्र की पत्नी भी रेशमा भी समारोह में मौजूद थी। जैसे ही उसे कुएं में पति के कूदने की बात पता चली वह पागलों सी दौड़ती हुई वहां पहुंची और कुएं में कूदने का प्रयास करने लगी। वह बार-बार यही चिल्ला रही थी कि हाय जान लै गओ कोऊ। महेंद्र के कुएं में कूदने और फिर पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही बरातियों में अफरातफरी मच गई। कई बराती तो बिना खाना पिए करे ही जो भी साधन मिला उसी से परिवार के साथ लौट लिए। सुबह तक समारोह स्थल पर कोई भी बराती नजर नहीं आ रहा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed