{"_id":"5e3055b78ebc3e4b381deb27","slug":"people-are-eager-to-meet-akhilesh-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: अखिलेश यादव से मिलने को बेताब दिखे लोग, जहां से भी गुजरे गूंजे जिंदाबाद के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: अखिलेश यादव से मिलने को बेताब दिखे लोग, जहां से भी गुजरे गूंजे जिंदाबाद के नारे
Wed, 29 Jan 2020 04:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 29 Jan 2020 04:50 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव से मिलने के लिए बेताब दिखे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव झांसी में शादी समारोह में जाते वक्त जनपद से निकले। कालपी पुल से लेकर एट तक जगह-जगह पर सपाइयों ने पूर्व सीएम का जोरदार स्वागत किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोश देख कहीं पर अखिलेश ने गाड़ी में बैठे बैठे ही हाथ हिलाया तो कहीं जोश देख अपनी गाड़ी से भी नीचे उतर आए।
जालौन में अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
इस पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। पार्टी नेताओं ने बताया कि पूर्व सीएम ने जन-जन तक सपा की नीतियों को पहुंचाने के लिए निर्देशित किया है। दोपहर करीब एक बजे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला यमुना पुल पर पहुंचा। कालपी में जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव की अगुवाई में अजीत यादव, सुरेंद्र बजरिया, गुलाब सिंह यादव, अजहर बाबा, अरविंद यादव आदि ने पार्टी अध्यक्ष का स्वागत किया।
लोगों से मिलते हुए अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आटा टोल पर प्रधान महेंद्र यादव की अगुवाई में राजेश यादव, राजेश विश्वकर्मा, भूपेंद्र यादव आदि ने स्वागत किया। इसके बाद आटा टोल पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी सपाइयों की भीड़ के साथ खड़े नजर आए तो अखिलेश ने अपना काफिला रुकवा दिया और गाड़ी से बाहर निकलकर सपाइयों का उत्साह बढ़ाया। यहां पर मिर्जा साबिर बेग, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाह, तेज प्रताप यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हर कोई अखिलेश को पहनाना चाहता था माला
- फोटो : अमर उजाला
चमारी नाले के पास युवजन सभा के सिद्धार्थ यादव और सुखबीर यादव रामपुरा ने अखिलेश मुलायम जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अपने अध्यक्ष का स्वागत किया। राठ रोड बाईपास पर पुल के ऊपर सपा नेता सुरेंद्र मौखरी ने अपने समर्थकों अनुज मौखरी, फरत उल्ला, राहुल पिरौना, विक्की पटेल आदि के साथ अखिलेश यादव का स्वागत किया। अजनारा हाईवे पर जिला पंचायत सदस्य दीपराज गुर्जर, इमरान उल्ला आदि ने अखिलेश का स्वागत किया।
विज्ञापन
बच्चाें से मिलते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
झांसी से लौटते वक्त पार्टी अध्यक्ष मोहित यादव के आवास इकलासपुरा पर भी रुके। यहां पर अनुपम यादव, अतुल प्रधान, मनोज यादव, आयुष यादव, सम्राट यादव, अमन यादव आदि ने उनका स्वागत किया। उरई हाईवे से आगे बढ़ते ही जैसे ही अखिलेश यादव का काफिला राठ ओवरब्रिज पर पहुंचा।