फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अांखाें में अांसू' लिए 11 साल का लड़का पहुंचा थाने

Sat, 06 Jan 2018 08:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 06 Jan 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
om narayan gupta reached etawah police station
अाेम नारायण
अांखाें में अांसू ल‌िये एक 11 साल का लड़का थाने पहुंचता है। गेट पर बैठा दरबान पूछता है क्या काम है। क‌िस से म‌िलना चाहते हाे। लड़का बाेला दराेगा अंकल से म‌िलना है। दरबान ने बच्चा समझ कर उसे अंदर जाने द‌िया। अंदर पहुंचकर जब बच्चे ने अपना दुखड़ा सुनाया ताे दराेगा अंकल से भी रहा नहीं गया। बाेले क्या चाहते हाे क्या कर दें तुम्हारे ल‌िये। लड़का तपाक से बाेला पापा काे ऊपर से लेकर नीचे तक साेड़ के रख दाे क‌ि उनकी रूह कांप जाये। 



 

 

थाने पहुंचते ही उसने अपने पिता की शिकायत करनी शुरू कर दी

om narayan gupta reached etawah police station
गुस्से में अाेम नारायण
मामला यूपी के इटावा ज‌िले का है। लड़के के प‌‌िता की दुकान है। लड़के का नाम अाेम नारायण गुप्ता है। करौल मोहल्ला निवासी व्यवसायी अमरनाथ गुप्ता का दूसरा बेटा ओम नारायण गुरुवार को राेते हुये कोतवाली पहुंच। थाने पहुंचते ही उसने अपने पिता की शिकायत करनी शुरू कर दी। ओम ने बताया कि उसने पापा से इटावा महोत्सव (नुमाइश) में ले जाने की बात कही ताे पापा ने मना कर दी। 11 साल का ओम 5वीं कक्षा में पढ़ता है। 

 

मेरे पापा अमर नाथ गुप्ता मुझे नुमाइश नहीं ले जा रहे

om narayan gupta reached etawah police station
अाेम नारायण
ओम नारायण गुप्ता नाम है मेरा। मेरे पापा अमर नाथ गुप्ता मुझे नुमाइश नहीं ले जा रहे। जब मैने पापा से पूछा कि ऐसा क्यों किया तो हमको मारा। अभी पापा सुबेरे आए बोले कहीं नहीं जाना। मेरे फ्रेंड माधव, तनु सभी नुमाइश घूम आए हैं। उन्ने (पापा ने) कही थी जो कर पाओ वो कर लेओ जाके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना मारो की रुह कांप जाए

om narayan gupta reached etawah police station
अाेम नारायण
अब हम उनकी शिकायत करने थाने आ गए। पापा हमें कहीं नहीं ले जाते हैं तो उन्हें उठाकर थाने में सोड़ देओ, इतना मारो की रुह कांप जाए। जब उनको गुस्सा आती है हमें मारते हैं। हमें गुस्सा नहीं आती। जब पारा गरम हो जाता है तो हमें भी गुस्सा आ जाता है।

 
विज्ञापन

मम्मी खिसियाती हैं और मम्मी तो पापा को खूब डांटती हैं

om narayan gupta reached etawah police station
गुस्से में अाेम नारायण
हम यही कहना चाहते हैं कि संडे वाले दिन घर पर रहा करो, संडे और सैटरडे को घर से भाग जाते हैं। घर में खूब कलेश कराते हैं। मम्मी खिसियाती हैं और मम्मी तो पापा को खूब डांटती हैं। वो कहती हैं तुम लोगों की वजह से जी रहे हैं। हम पापा से यही कहना चाहते हैं लिमिट में घूमो 5-6 घंटे घूमो बस। नहीं ताे अच्छा नहीं हाेगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed