फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'स्वेटर की राजनीति' से गर्माये अखिलेश अाैर केशव के समर्थक

Sat, 06 Jan 2018 08:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 06 Jan 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
politics on warm wear in uttar pradesh
सपा कार्यकर्ताओं ने केशव प्रसाद के प‌िता जी काे भेजा स्वेटर
स्कूलाें में स्वेटर बटने से बच्चों के जिस्म भले ही नहीं गर्मा रहे हाें पर इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या के समर्थकाें द्वारा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेटे को स्वेटर पार्सल करने के जवाब में सपाइयों ने ठंड से बीमार पड़ गए उप मुख्यमंत्री के पिता को स्वेटर पार्सल किया है।


 

Trending Videos
politics on warm wear in uttar pradesh
केशव प्रसाद मौर्य

प्रदेश सरकार ने परिषदीय स्कूलों के बच्चों को स्वेटर बांटने की योजना लागू की है। ठंड चरम है और सीजन खत्म होने को है लेकिन अब तक बच्चों को स्वेटर नहीं बंटे हैं। अलबत्ता राजनीति हो रही है। बच्चाें काे स्वेटर म‌िले ना म‌िलें पर अख‌िलेश अाैर केशव प्रसाद के समर्थक एक दूसरे के यहां जरूर स्वेटर भेज रहे हैं। 

 

politics on warm wear in uttar pradesh
अखिलेश यादव

शुक्रवार को जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष आमिर खां, हसन सिद्दीकी, प्रदीप यादव, मनोज वर्मा, शकील अली आदि ने यहां प्रधान डाक घर जाकर स्वेटर पार्सल किया। यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष आमिर ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ने बयान दिया है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
politics on warm wear in uttar pradesh
अखिलेश यादव-केशव प्रसाद
उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे को स्वेटर पार्सल कर दिया है। इसके जवाब में उप मुख्यमंत्री के पिता को सपा ने स्वेटर भेजा है। खबर मिली है कि उप मुख्यमंत्री के पिता ठंड से बीमार हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। पार्सल भेजने के दौरान सपा के कई नेता उपस्थ‌ित रहे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed