{"_id":"5f07264964265209f1498640","slug":"now-another-robber-of-most-wanted-vikas-dubey-shot-dead-in-encounter-in-etawah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"kanpur encounter: विकास दुबे की मदद के लिए उज्जैन जा रहा था करीबी बऊआ, मुठभेड़ में मारा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanpur encounter: विकास दुबे की मदद के लिए उज्जैन जा रहा था करीबी बऊआ, मुठभेड़ में मारा गया
Fri, 10 Jul 2020 02:04 AM IST
शिखा पांडेय
सुनील कुमार मिश्र, अमर उजाला, इटावा
सुनील कुमार मिश्र, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 10 Jul 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में मारा गया बऊआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले में मुठभेड़ में मारा गया कानपुर के बिकरू गांव निवासी प्रवीण दुबे उर्फ बउआ विकास दुबे का बेहद करीबी था। उसके साथ कई वारदातों को अंजाम दे चुका था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बउआ को विकास के उज्जैन पहुंचने की जानकारी थी। उसकी मदद के लिए वह तीन अन्य साथियों को लेकर उज्जैन जा रहा था।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने बकेवर में कार लूटने के बाद पुलिस से बचने के लिए मुख्य हाईवे छोड़कर पुराना मुगल रोड पकड़कर मध्य प्रदेश का रुख करने का प्लान किया था, लेकिन अलर्ट मोड पर खड़ी पुलिस का बदमाशों से कचौरा घाट रोड पर आमना-सामना हो गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस की छानबीन में सामने आया कि विकास के हरियाणा से निकलते ही बउआ को इसकी सूचना मिल गई थी।
मुठभेड़ में मारा गया बऊआ
- फोटो : अमर उजाला
वह आका के पहुंचने से पहले खुद उज्जैन पहुंचना चाहता था। प्लानिंग के मुताबिक रास्ते में खतरा बढ़ने पर बउआ और उसके साथी भिंड से लगे बीहड़ के जंगली इलाकों में पनाह लेते। यहीं से वे यूपी पुलिस की गतिविधियों की जानकारी विकास तक पहुंचाते रहते। यहां भी किसी तरह का खतरा महसूस होता तो चंद कदम पैदल चलकर एमपी की सीमा में पहुंचना उनके लिए आसान होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों मुताबिक विकास के उज्जैन में सरेंडर की पटकथा तैयार होने के बाद ही बउआ और उसके साथी निकले थे। इनके पास भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार था। प्लानिंग थी कि विकास को एमपी से लेकर यूपी पुलिस इटावा के रास्ते ही कानपुर या लखनऊ निकलती। इटावा से सटा एमपी का हर बार्डर बीहड़ के कटीले जंगलों से घिरा है। यहां बदमाश पुलिस टीम पर हमला करके विकास को छुड़ाने का प्रयास करते।
विज्ञापन
इसी गाड़ी से भाग रहे थे बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अफसरों का कहना है कि बउआ के फरार साथियों के पकड़े जाने पर सरेंडर के पीछे की पटकथा का राज भी सामने आएगा। फिलहाल जिले के हर बार्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है आईजी मोहित अग्रवाल के मुताबिक बउआ का घर विकास के घर से ठीक सटा हुआ है। वह विकास का बेहद भरोसेमंद और खास था।