फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Power out in 74 villages; Kanha born in darkness.

Etawah News: 74 गांवों की बिजली गुल, अंधेरे में जन्मे कान्हा

Sun, 06 Sep 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Power out in 74 villages; Kanha born in darkness.
चकरनगर। चंबल पार क्षेत्र में हनुमंतपुरा और बिठौली बिजली उपकेंद्रों से जुड़े करीब 74 गांव बिजली कटौती की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। सहसों, सोनेपुरा, हनुमंतपुरा और सिंडौस फीडर से जुड़े करीब 50 गांव, जबकि बिठौली उपकेंद्र से जुड़े 20 से 25 गांवों में आए दिन बिजली कटौती और फाल्ट से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

चार सितंबर को जन्माष्टमी के त्योहार पर ग्रामीणों को उम्मीद थी कि बिजली आपूर्ति सुचारु रहेगी, लेकिन शाम सात बजने में पांच मिनट थे कि बिजली चली गई और इसके बाद नौ बजे बिजली आई। इसके बाद रात 10 बजकर 40 मिनट पर एक बार फिर बिजली चली गई और इसके बाद रात 12 बजकर 46 मिनट पर बिजली आई। ऐसे में ग्रामीणों को आधी रात कृष्ण जन्मोत्सव अंधेरे में ही मनाना पड़ा।
विज्ञापन

सिरसा गांव में मोहित, आकाश, छोटू, विपिन, अनुरुष, गोलू, शिवा समेत अन्य बच्चों ने चंदा जुटाकर जन्माष्टमी पर डीजे लगवाया था। बिजली न होने के कारण डीजे नहीं बज सका जिससे पर्व का उल्लास फीका रह गया। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार रात भी बिजली व्यवस्था बदहाल रही। शाम छह बजकर 43 मिनट पर गई बिजली रात नौ बजे आई। तुरंत ही फिर बिजली चली गई और इसके बाद रात पौने एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद सुबह साढ़े तीन बजे फिर बिजली गई और लगभग पांच बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed