फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chambal rose 6.17 meters in 16 hours.

Etawah News: 16 घंटे में 6.17 मीटर चढ़ गई चंबल

Sun, 06 Sep 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chambal rose 6.17 meters in 16 hours.
उदी। चंबल नदी के जलस्तर में अचानक तेजी के साथ हुई बढ़ोतरी से तटवर्ती गांवों के किसानों की चिंता बढ़ गई है। शनिवार रात एक बजे से रविवार शाम पांच बजे तक के बीच चंबल के जलस्तर 6.17 मीटर बढ़ गया। जहां शनिवार रात एक बजे चंबल का जलस्तर 107.73 मीटर पर था वहीं 16 घंटे बाद ही जलस्तर बढ़कर 113.90 मीटर पहुंच गया है। चंबल के तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे खेती करने वाले किसान फसलों को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

चंबल के आसपास के निचले इलाकों में कई किसानों के खेत है। इन खेतों में सब्जी आदि की फसल खड़ी हैं। ऐसे में किसानों को डर सता रहा है कि कहीं रातों रात उनके खेत जलमग्न न हो जाएं। चंबल का चेतावनी निशान 119.80 मीटर व खतरे का निशान 120.80 मीटर पर है। चंबल अभी भी 5.90 मीटर और खतरे के निशान से 6.90 मीटर नीचे है। चंबल का जलस्तर बढ़ने से पछायगांव, बसवारा, खेड़ा अजब सिंह सहित आसपास के तटवर्ती गांवों में ग्रामीण नदी की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

किसानों की चिंता इस बात को लेकर है कि यदि जलस्तर में बढ़ोतरी जारी रही तो खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो जाएगी। जलस्तर बढ़ने के साथ नदी का पानी किनारों की ओर बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर की लगातार जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और किसानों को समय रहते सतर्क किया जा सके। चंबल में पानी बढ़ने से किसानों की निगाह अब अगले कुछ घंटों के जलस्तर पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed