फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The creativity of the district's students will be on display at the Kala Utsav.

Etawah News: कला उत्सव में दिखेगी जिले के विद्यार्थियों की रचनात्मकता

Sun, 06 Sep 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
The creativity of the district's students will be on display at the Kala Utsav.
इटावा। विद्यार्थियों की छिपी कलात्मक प्रतिभा को मंच देने के लिए जिले में कला उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 10 सितंबर को सुबह नौ बजे पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, इटावा में होगी। इसमें कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी विभिन्न कला विधाओं में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा मंत्रालय की पहल के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन


कला उत्सव में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए 12 विधाएं निर्धारित की गई हैं। इनमें शास्त्रीय गायन, लोकगीत, शास्त्रीय वादन, ताल वाद्य, समूह वादन, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, लघु नाटिका, दृश्य कला में द्विआयामी व त्रिआयामी चित्रकला, स्थानीय शिल्प और पारंपरिक कहानी वाचन शामिल हैं। डीआईओएस अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार गायन, वादन और नृत्य की विभिन्न विधाओं में विद्यार्थी एकल अथवा समूह के रूप में प्रस्तुति देंगे। समूह प्रस्तुतियों में अधिकतम चार विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। पारंपरिक कहानी वाचन में दो विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागियों को अपनी प्रस्तुति में भारतीय कला एवं संस्कृति से जुड़े लोक एवं पारंपरिक तत्वों को प्राथमिकता देनी होगी। डीआईओएस की ओर से सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों को निर्धारित तिथि पर विद्यार्थियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तर पर प्रतियोगिता के आयोजन के लिए पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, इटावा को नेतृत्व की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नोडल शिक्षक के रूप में प्रवक्ता सुमति यादव को नामित किया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि इस वर्ष कला उत्सव की विषयवस्तु विकसित भारत- वर्ष 2047 के भारत की परिकल्पना रखी गई है। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में इसी विषय से जुड़े रचनात्मक पक्ष को सामने लाने पर जोर दिया गया है। कला उत्सव का उद्देश्य माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानना, उसे प्रोत्साहित करना और शिक्षा में कला को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed