समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का मंगलवार को उनके पैतृक निवास स्थान सैफई में अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार को हो गया था। वे कई बीमारियों से ग्रसित थे और लगभग एक महीने पहले भर्ती कराए गए थे। सोमवार शाम को ही उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास इटावा के सैफई पहुंच गया। वहां कल शाम से उनके अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लगा हुआ था। वहीं, नेता जी की अंत्येष्टि से पहले भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अखिलेश को गले से लगाया तो वह फूट-फूटकर रोने लगे।
Mulayam Singh Yadav Funeral: भाजपा नेता के गले लग फूट-फूटकर रोए अखिलेश, अंतिम दर्शन को सैफई में उमड़ा जनसैलाब
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 11 Oct 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन