फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रहस्य! क्या अखिलेश-मायावती को मात देने के लिए पीएम मोदी ने चुनी है ये तारीख

Fri, 12 Apr 2019 12:28 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 12 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Modi can address rally  in Kannauj on april 27 lok sabha election 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में रैली कर सकते हैं। प्रदेश नेतृत्व से कार्यक्रम की जानकारी मिलने के बाद पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रैली में भीड़ की संभावना पर कन्नौज के बोर्डिंग मैदान को छोटा बता तिर्वा के डीएन कॉलेज मैदान का चयन किया गया है। गुरुवार को कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल, कुलदीप गंगवार और जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने मैदान का निरीक्षण किया। मंच व हेलीपैड आदि के लिए स्थान का चयन किया गया। सुबह से शाम करीब चार बजे तक तीन-चार राउंड में मंत्री और पदाधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचे। 

Modi can address rally  in Kannauj on april 27 lok sabha election 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कन्नौज में चौथे चरण में हो रहे चुनाव के लिए मतदान 29 अप्रैल को होना है। चुनाव प्रचार 27 अप्रैल की शाम थम जाएगा। माना जा रहा है कि मोदी अंतिम दिन कन्नौज के साथ ही कुछ और जगह भी रैली को संबोधित करेंगे। कन्नौज में प्रचार के आखिरी दिन रैली के भी कई सियासी मतलब निकाले जा रहे हैं। मसलन, 25 अप्रैल को तिर्वा के ही डीएन कॉलेज मैदान में मायावती और अखिलेश की संयुक्त रैली गठबंधन प्रत्याशी डिंपल यादव के पक्ष में होनी है।
Modi can address rally  in Kannauj on april 27 lok sabha election 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश और मायावती जो माहौल 25 को बनाएंगे, उसे मोदी की रैली से नुकसान हो सकता है। 27 अप्रैल को प्रचार का आखिरी दिन होगा, इसलिए मोदी की रैली के बाद विरोधी दल के सामने ज्यादा कुछ प्रचार के लिहाज से करने को नहीं होगा। ऐसे में भाजपा की इस रणनीति से विरोधी खेमे में चिंता बढ़ सकती है। विपक्षियों को इसकी काट भी तलाशनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Modi can address rally  in Kannauj on april 27 lok sabha election 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि प्रदेश हाईकमान से तारीख की जानकारी मिली है। 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री की रैली प्रस्तावित है। लिखापढ़ी में कार्यक्रम मिलना बाकी है। फिलहाल तैयारियां चल रही हैं। रैली में फर्रुखाबाद, इटावा, कानपुर देहात और औरैया से भी लोग शामिल होंगे। तिर्वा में डीएन कॉलेज मैदान का चयन रैली के लिए किया गया है। 
 
विज्ञापन
Modi can address rally  in Kannauj on april 27 lok sabha election 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
बसपा के जोन इंचार्ज संजीव दोहरे का कहना है कि 25 अप्रैल को तिर्वा में होने वाली मायावती और अखिलेश की संयुक्त रैली में भीड़ के अभी तक सारे रिकॉर्ड टूटेंगे। मोदी की रैली यदि 27 अप्रैल को हो रही है तो इससे गठबंधन प्रत्याशी के वोट बैंक पर कोई असर नहीं पड़ेगा। संजीव दोहरे को बसपा सुप्रीमो मायावती ने स्टार प्रचारकों की सूची में रखा है। वहीं, सपा के जिला संयोजक मुन्ना दरोगा ने भी पीएम मोदी की रैली का असर गठबंधन प्रत्याशी पर न पड़ने की बात कही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed