फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: लॉकडाउन का दूसरा दिन, दुकानें खुलते ही उमड़ी खरीदारों की भीड़, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

Tue, 24 Mar 2020 11:55 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Mar 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
lockdown in kanpur, milk and vegetable shops will open from 6 to 11 am
कानपुर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में कोरोना का प्रभाव खत्म करने के लिए हुए जनता कर्फ्यू की सफलता के बाद लॉकडाउन की व्यवस्था पहले ही दिन सोमवार को धराशाई हो गई। लोग आम दिनों की तरह सड़कों पर निकले। पुलिस ने बेफिक्र लोगों के खिलाफ सख्त रुख भी अपनाया। पुलिस ने 95 एफआईआर दर्ज कर 465 लोगों को गिरफ्तार किया। 388 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा।

lockdown in kanpur, milk and vegetable shops will open from 6 to 11 am
कानपुर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
वहीं मंगलवार को सुबह से ही पुलिस शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात दिखी। बिठूर परियर पुल पर उन्नाव की तरफ से आवागमन रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद दिखी। बिठूर ब्रह्मावर्त घाट पर अमावस्या पर लोग स्नान करते नजर आए।
lockdown in kanpur, milk and vegetable shops will open from 6 to 11 am
कानपुर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के सभी इंट्री प्वाइंट सील कर दिए गए। सुबह से लोग दूध, सब्जी आदि जरूरत का सामान खरीदने निकले। विजय नगर गल्लामंडी चौराहे पर राशन की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोग  मास्क लगाए राशन की दुकानों पर टूट पड़े। यही हाल लगभग सभी सब्जी मंडियों का रहा। नवरात्रि के मद्देनजर फलों की दुकानों पर भी भीड़ रही। कानपुर नगर व देहात सीमा पर पुलिस ने नाकेबन्दी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown in kanpur, milk and vegetable shops will open from 6 to 11 am
कानपुर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
दूध, किराना, सब्जी, पेट्रोल सुबह छह से 11 तक ही
एनआरआई सिटी में कोरोना का पॉजिटिव केस मिलने और लॉकडाउन के उल्लंघन के बाद प्रशासन और सख्त हो गया है। अब किराना, दूध, ब्रेड, सब्जी समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के साथ ही सभी पेट्रोल पंप भी सुबह छह से 11 बजे तक खुलेंगे। यह व्यवस्था 24 और 25 मार्च को लागू रहेगी। इस दौरान बाकी दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी।
विज्ञापन
lockdown in kanpur, milk and vegetable shops will open from 6 to 11 am
चित्रकूट में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
वहीं चित्रकूट जिले में चैत्र अमावस्या पर कोरोना वायरस का असर दिखाई दिया। हजारों श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन ने जिले की सीमा और राम घाट के पास रोक दिया। मंदिर में दर्शन और परिक्रमा में पूजा करने के लिए आए श्रद्धालुओं को घर जाकर पूजा करने के लिए कहा। परिक्रमा मार्ग पर सन्नाटा दिखा। जिले की सीमाओं पर पुलिस बल तैनात रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed