फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर: लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने अपनाया सख्त रवैया, 95 एफआईआर, 465 गिरफ्तार, 388 लोगों को चेतावनी

Tue, 24 Mar 2020 09:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Mar 2020 09:22 AM IST
विज्ञापन
95 FIR and 465 arrested for breaking lockdown in kanpur
लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने अपनाया सख्त रवैया  - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के लॉकडाउन होने के बाद भी निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का डंडा चला। जिले भर में पुलिस ने 95 एफआईआर दर्ज कर 465 लोगों को गिरफ्तार किया। 388 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा। सरकार के निर्देशों को न मानकर बेवजह सड़कों पर निकलने पर ये कार्रवाई जारी रहेगी।
95 FIR and 465 arrested for breaking lockdown in kanpur
लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने अपनाया सख्त रवैया  - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी अनंत देव ने बताया कि शासन से सख्त निर्देश हैं कि लॉकडाउन में कोई भी व्यक्ति बगैर किसी कारण घर से नहीं निकले। डीआईजी के मुताबिक दक्षिण में 23 एफआईआर दर्ज कर 131 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूर्वी क्षेत्र में 20 एफआईआर में 127 गिरफ्तारियां हुईं। ग्रामीण क्षेत्र में 24 केस दर्ज कर 89 और पश्चिम क्षेत्र में 28 एफआईआर 118 लोगों की गिरफ्तार किया गया।
95 FIR and 465 arrested for breaking lockdown in kanpur
लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने अपनाया सख्त रवैया  - फोटो : अमर उजाला
इस धारा में होगी कार्रवाई 
एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 188 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई है। इसमें सभी पर आईपीसी की धारा 271 यानी सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करने में केस दर्ज किया गया। इसके तहत छह महीने की सजा का प्रावधान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
95 FIR and 465 arrested for breaking lockdown in kanpur
लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने अपनाया सख्त रवैया  - फोटो : अमर उजाला
लाठी फटकारकर भगाया 
शाम को विजय नगर सब्जी मंडी समेत अन्य कई जगहों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आनन-फानन में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। जो लोग बेवजह सड़कों पर घूम रहे थे उनको लाठी फटकारकर खदेड़ा। 
विज्ञापन
95 FIR and 465 arrested for breaking lockdown in kanpur
लॉकडाउन तोड़ने पर पुलिस ने अपनाया सख्त रवैया  - फोटो : अमर उजाला
30 पुलिसकर्मियों की बनाई गई टीम 
डीआईजी ने बताया कि कोरोना के संदिग्ध मरीजों की सूचना पर तुरंत एक्शन के लिए पुलिस की एक टीम बनाई गई है। इसमें चार पुरुष व छह महिला दरोगा के अलावा 20 सिपाही हैं। मेडिकल टीम के साथ ये टीम भी जगहों पर पहुंच कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed