फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर एनकाउंटर: हैलो भाभी...पुलिस वालों को मार दिया है..घर के भीतर और बाहर लाशें पड़ी हैं...कॉल रिकॉर्डिंग वायरल

Tue, 14 Jul 2020 08:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 Jul 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
kanpur encounter vikas dubey encounter Call recording viral of Vikas Dubey maternal brother wife
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू कांड में गिरफ्तार किए गए विकास दुबे के ममेरे भाई की पत्नी मनु के फोन की एक कॉल रिकॉर्डिंग मंगलवार को वायरल हो गई। रिकॉर्डिग में मनु वारदात के बाद विकास के भाई की पत्नी (लखनऊ निवासी) को फोन कर बताती हैं कि घर के बाहर और भीतर लाश पड़ी हैं। विकास, उसके पति, ससुर के अलावा अन्य साथियों ने उनको मार दिया है। मोबाइल का क्या करें। पुलिस ने अब मनु को मामले में साजिश रचने और साक्ष्य छिपाने का आरोपी बनाया है।
kanpur encounter vikas dubey encounter Call recording viral of Vikas Dubey maternal brother wife
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
मनु ने ये कॉल रात को करीब सवा एक बजे लखनऊ निवासी विकास के भाई दीपू की पत्नी अंजलि को कीं थीं। मनु ने कहा कि ..हैलो भाभी...जे कह रहे हैं बाहर दो आदमी मरे पड़े हैं मेरे दरवाजे और आंगन में एक आदमी(डीएसपी देवेंद्र मिश्र) मरा पड़ा है। विकास, मेरे पापा, पति, अमर दुबे और अतुल लोगों ने मारा है। ये सब लोग भाग गए हैं। क्या कहेंगे पुलिस से जब आएगी।


 
kanpur encounter vikas dubey encounter Call recording viral of Vikas Dubey maternal brother wife
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
शातिर मनु-अंजलि बचने की जुगत में थी
मनु ने कहा कि हम अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर छिपाए दे रहे हैं। इस पर अंजलि ने कहा कि मोबाइल के सारे नंबर डिलीट कर दो। जब पुलिस पूछे तो बता देना हमको कुछ नहीं पता। हम तो घर के अंदर थे। इस दौरान रिश्तेदार ने मोबइल की बैट्री हटाने की भी सलाह दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter vikas dubey encounter Call recording viral of Vikas Dubey maternal brother wife
विकास दुबे एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
तब मनु ने कहा कि जब पुलिस आएगी और पूछेगी तुम्हारा आदमी कहां गया, तब क्या बताएंगे। पापा और सब लोग भी भाग गए हैं। इस पर रिश्तेदार ने कहा कि पुलिस से कह देना कि वो आया ही नहीं। उनकी डबल शिफ्ट थी। इस पर शशिकांत की पत्नी ने जवाब दिया कि वहां से तो पता ही चल जाएगा।
 
विज्ञापन
kanpur encounter vikas dubey encounter Call recording viral of Vikas Dubey maternal brother wife
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद - फोटो : अमर उजाला
लोकेशन पता चल जाएगी
शातिर मनु ने कहा कि अगर हम मोबाइल ऑफ कर दें तो मोबाइल की लोकेशन नहीं पता चलेगी न। वो (शशिकांत) अपना भी मोबाइल यहीं छोड़ गए हैं। रिश्तेदार ने कहा पहले हमारा और जो फोन आए हैं वो सारे नंबर डिलीट कर दो और तुम कहीं निकल जाओ। इसपर शशिकांत की पत्नी ने कहा, इतनी रात को कहां जाएं। कोई साधन भी नहीं मिलेगा। अंजलि के साथ एक शख्स भी मौजूद था तो मनु को बचाने के लिए राय दे रहा था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed