{"_id":"5f6c50608d93a838c349d488","slug":"intelligence-department-s-entry-in-vikas-dubey-case-big-reveal-on-gangster-jai-bajpai-s-network","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे कांड में अब खुफिया विभाग की एंट्री, गैंगस्टर जय बाजपेई के नेटवर्क पर बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे कांड में अब खुफिया विभाग की एंट्री, गैंगस्टर जय बाजपेई के नेटवर्क पर बड़ा खुलासा
Thu, 24 Sep 2020 01:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
विकास दुबे: गैंगस्टर जय बाजपेई और विकास दुबे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग माफिया और सट्टेबाजों से भी गैंगस्टर जय बाजपेई का गठजोड़ रहा है। जय की काली कमाई का बड़ा हिस्सा इन धंधों में लगा है। इस बात का खुलासा अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने दिल्ली की खुफिया विभाग की टीम के सामने किया।
विकास दुबे: विकास का खजांची जय बाजपेयी
- फोटो : amar ujala
टीम ने कानपुर में सौरभ से लगभग डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सौरभ ने गैंगस्टर जय बाजपेई, उसके भाइयों और गैंग से जुड़े सदस्यों के कई राज खोले। ड्रग माफिया सुशील बच्चा और सट्टेबाज सोनू सरदार से भी जय के संबंधों का खुलासा सौरभ ने किया।
विकास दुबे: जय बाजपेयी पत्नी श्वेता एवं विकास दुबे
- फोटो : amar ujala
आईबी की टीम को बताया कि पकड़ा गया सट्टेबाज ईशान भाटिया भी जय का करीबी है। इस बात की पुष्टि के लिए सौरभ ने आईबी की टीम को सबूत भी सौंपे। सट्टेबाजी के धंधे से जय और उसके गुर्गों ने काफी अवैध धन कमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे: विकास दुबे के करीबी जय का सटोरियों से कनेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा जय और उसके गैंग से जुड़े लोग किस तरह से कुछ ही सालों में एक सामान्य व्यक्ति से करोड़पति बन गए, किस तरह से उन्होंने जमीनों और मकानों पर कब्जे किए।
विज्ञापन
विकास दुबे: जय बाजपेई की हिस्ट्रीशीट खुली
- फोटो : अमर उजाला
कैसे जय विकास दुबे के संपर्क में आया और उसकी काली कमाई को ठिकाने लगाने का एकमात्र जरिया बन गया। इन सभी सवालों का सिलसिलेवार जवाब खुफिया विभाग को देने के साथ ही कई फोटो, वीडियो व अन्य दस्तावेज भी सौरभ ने सौंपे।